झारखण्ड लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

राजधानी रांची से अजीत कुमार साहा की रिपोर्ट


मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने जल संसाधन विभाग द्वारा प्रकाशित त्रैमासिक संवाद पत्रिका "झारखंड जल समाचार" का विमोचन किया
=======================
★ किसान राज्य एवं देश की प्रगति के रीढ़

★ सिंचाई कार्य के लिए किसानों के खेतों में पानी पहुंचाना प्राथमिकता

             -- रघुवर दास, मुख्यमंत्री झारखंड
======================
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने जल संसाधन विभाग द्वारा प्रकाशित त्रैमासिक संवाद पत्रिका "झारखंड जल समाचार" का विमोचन किया।

किसान राज्य एवं देश की प्रगति के रीढ़
                                                                                 
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संसाधन विभाग राज्य सरकार का एक महत्वपूर्ण विभाग है। राज्य के किसान भाई-बहनों को सिंचाई के लिए सालों भर उनके खेतों में पानी उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। यह कार्य जल संसाधन विभाग पूरी प्रतिबद्धता के साथ कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसान राज्य एवं देश की प्रगति के रीढ़ हैं। किसानों के कृषि उत्पादों की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध है। आने वाले दिनों में झारखंड के किसानों की आय को दोगुना कर उन्हें समृद्धशाली बनाना सरकार का प्रण है। इस उद्देश्य को पूरा करने में जल संसाधन विभाग अपनी महती भूमिका निभाएगा।

पत्रिका में है सूचनाओं का संग्रहण

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि "झारखंड जल समाचार" संवाद पत्रिका में विभाग की सूचनाओं एवं योजनाओं के साथ-साथ जल संबंधी राज्य के सभी पहलुओं को समाहित किया है जिससे झारखंड के किसानों को लाभ पहुंचेगा। उन्होंने संवाद पत्रिका  "झारखण्ड जल समाचार" की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव-सह-प्रधान सचिव जल संसाधन विभाग श्री अरुण सिंह सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे

जधानी रांची से अजीत कुमार साहा की रिपोर्ट
                                                                                   
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास एवं नगर विकास मंत्री श्री सी पी सिंह ने रांची के पुराने जेल परिसर स्थित भगवान बिरसा मुंडा संग्रहालय एवं करम टोली तालाब का निरीक्षण किया
=======================
बिरसा मुंडा संग्रहालय के निर्माण की प्रगति अच्छी मुख्यमंत्री ने कई दिशा निर्देश भी दिए
=======================
★ सभी कार्य निश्चित समय सीमा में पूरा करें

-- रघुवर दास, मुख्यमंत्री झारखंड
======================                       
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास एवं नगर विकास मंत्री श्री सी पी सिंह ने रांची के पुराने जेल परिसर स्थित भगवान बिरसा मुंडा संग्रहालय एवं करम टोली तालाब का निरीक्षण किया।
                                                                               
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने बिरसा मुंडा संग्रहालय के कार्य प्रगति को देखकर कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने विकास आयुक्त श्री सुखदेव सिंह एवं नगर विकास सचिव श्री अजय कुमार सिंह से कहा कि बिरसा मुंडा संग्रहालय के निर्माण की प्रगति अच्छी है। लगभग 90% कार्य पूरा हो चुका है। बचे हुए सभी काम निश्चित समय सीमा के अंतर्गत पूरा हो यह सुनिश्चित करें। इस अवसर पर बिरसा मुंडा संग्रहालय परिसर में भगवान बिरसा मुंडा पर बनी लघु फिल्म भी मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने देखी।

बिरसा मुंडा संग्रहालय के औचक निरीक्षण के पश्चात मुख्यमंत्री एवं नगर विकास मंत्री ने करम टोली स्थित तालाब के परिसर के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया एवं कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।                                                                                                                   

झारखंड आइए यहां की वादियों में राज्य सरकार आप सभी पर्यटकों का अभिनंदन करती है :- रघुवर दास, मुख्यमंत्री
======================                                   
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने बापू की 150वीं जयंती के अवसर पर पतरातू में 70 करोड़ की लागत से नवनिर्मित “पतरातू लेक रिसॉर्ट” किया झारखंडवासियों को सुपुर्द
=======================
मुख्यमंत्री सचिवालय रांची


निखर कर आई पतरातू डैम की खूबसूरती... बच्चों को मिली उनके सपनों की दुनिया...पर्यटक हुए आह्लादित....सरकार का अथक प्रयास ने आज लिया आकार...
=========================
★दुर्गा पूजा तक पर्यटकों से प्रवेश शुल्क न ले जिला प्रशासन

★राज्य के पर्यटक स्थलों को विकसित करने का हो रहा है कार्य
---रघुवर दास, मुख्यमंत्री झारखण्ड
========================                                       
पतरातू लेक रिसॉर्ट/रामगढ़।
2016 में मैं सड़क मार्ग से इस डैम के समीप से गुजर रहा था। उस समय यहां की प्राकृतिक खूबसूरती ने मुझे काफी हद तक आकर्षित कर लिया। बस मैंने तय कर लिया कि संभावनाओं से भरे इस स्थल को विकसित किया जाएगा। यह मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट हो गया। राज्य की आर्थिक समृद्धि, लोगों, को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध कराने और झारखण्ड की खूबसूरती को दुनिया के समक्ष लाने के उद्देश्य से पतरातू डैम को विकसित करने का काम शुरू हुआ। आज मुझे इस बात की खुशी है कि 18 माह के अंदर सरकार आप सभी झारखंडवासियों को यह खूबसूरत डैम विकसित कर सौंप रही है। ये बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने पतरातू में पतरातू लेक रिसॉर्ट के लोकार्पण समारोह में कही।

पर्यटन स्थल का विकास हर मायने में समृद्धि का वाहक
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन स्थल राज्य की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ कर सकती है, रोजगार दे सकती है। इसको आधार मानकर, प्राथमिकता देते हुए सरकार कार्य कर रही है। उन सभी पर्यटन स्थलों को विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है जो अब तक अनछुए थे। यहां के सांस्कृतिक पर्यटक स्थल को विकसित करने का कार्य शुरू हो चुका है। इटखोरी में दुनिया का सबसे बड़ा बौद्ध स्तूप का निर्माण हो रहा है। पारसनाथ जो जैन धर्मालंबियों का तीर्थ स्थल है वहां तक हमने रेल लाइन से जोड़ने की अनुमति मिल चुकी है। मां छिन्नमस्तिका रजरप्पा में लक्ष्मण झूला, फोरलेन सड़क का निर्माण होगा। दुमका स्थित मसानजोर डैम, गुमला स्थित अंजनी धाम हनुमान जी की जन्म स्थली को पर्यटकों के लिए विकसित करने की योजना है।

पर्यटकों की सुविधा हेतु हम प्रतिबद्ध हैं
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड आने वाले पर्यटकों को सुविधा उपलब्ध कराने हेतु हम प्रतिबद्ध हैं। पतरातू लेक रिसॉर्ट में ठहरने की उत्तम व्यवस्था की गई है। जल्द यहां गेस्ट हाउस का निर्माण होगा। पिछले कुछ वर्षों में झारखंड के पास कुछ होने के बाद भी पर्यटन के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहा था। लेकिन 2014 के बाद से पर्यटन के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया गया, जिससे यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि दर्ज की गई है हम इसे और आगे बढ़ाएंगे और उसी अनुरूप पर्यटन स्थलों को भी विकसित किया जा रहा है। विदेशी पर्यटक भी यहां आएं। पतरातू आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर का पर्यटक स्थल के रूप में जाना जाएगा। रामगढ़ की पहचान सिर्फ कोयला से नहीं बल्कि पर्यटन स्थल के रूप में भी होगी।
                                                                                   
केवल शिलान्यास नहीं - कार्य पूरा कर उद्घाटन भी करते हैं
हजारीबाग सांसद श्री जयंत सिन्हा ने कहा कि विगत 5 वर्ष का कार्यकाल ऐतिहासिक और अद्भुत रहा है। पतरातू जैसा पर्यटन स्थल पूरे झारखंड में नहीं। सिर्फ पर्यटन के क्षेत्र में भी हमने ऐतिहासिक कार्य नहीं किया बल्कि गरीबों को लाभान्वित करने वाली योजनाएं भी ऐतिहासिक रहीं। उज्जवला योजना और आयुष्मान भारत के तहत देश में झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जो उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर भी मुक्त उपलब्ध कराता है। आयुष्मान भारत के तहत कोई भी राशन कार्ड धारी इस योजना का लाभ ले सकता है। 5 साल के कार्यकाल के दौरान तीन मेडिकल कॉलेज का निर्माण सरकार ने कर लिया।हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में 80 बच्चे पढ़ाई कर रहें हैं। वर्तमान सरकार सिर्फ बातें, घोषणा नहीं करती बल्कि उसे अमलीजामा भी पहनाती है।

तय समय में पूरा किया काम, अब दूसरे चरण के निर्माण की तैयारी
पर्यटन सचिव श्री राहुल शर्मा ने कहा कि आज बापू की 150वीं जयंती के अवसर पर राज्य सरकार पतरातू द्वारा लेक रिसॉर्ट का लोकार्पण गौरवान्वित करने वाला है। मुख्यमंत्री जी की सोच थी कि पतरातू के इस जलाशय को पर्यटकों के लिए विकसित किया जाए। उनकी ही सोच ने आज मूर्त रूप लिया है। पतरातू लेक रिसॉर्ट के प्रथम चरण का निर्माण कार्य 19 माह में पूरा कर लिया गया। अब दूसरे चरण का निर्माण कार्य शुरू होगा। मुख्यमंत्री जी ने उसकी आधारशिला रख दी है। पतरातू लेक रिसॉर्ट में पर्यटकों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखकर मनोरंजन की व्यवस्था की गई है। इस क्षेत्र को विकसित करने में सभी का सहयोग प्राप्त हुआ।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य हेतु अभियंता मनीष कुमार प्रसाद व शिव कुमार को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सांसद हजारीबाग श्री जयंत सिन्हा, कांके विधायक डॉ जीतू चरण राम, सचिव, पर्यटन, कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग श्री राहुल शर्मा, प्रबंध निदेशक, झारखण्ड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड, श्री सुनील कुमार, निदेशक पर्यटन सह प्रबंध निदेशक, झारखण्ड पर्यटन विकास निगम ली० श्री संजीव कुमार बेसरा, उपायुक्त रामगढ़ संजीव सिंह, पुलिस अधीक्षक रामगढ़ प्रभात कुमार, व अन्य उपस्थित थे।


इसलिए आएं पतरातू लेक रिसॉर्ट...

★पतरातू लेक रिसॉर्ट शहर की भीड़-भाड़, कोलाहल से दूर एक ऐसा पर्यटक स्थल है जहां बच्चे, बुजुर्ग, युवा व हर उम्र के लोग ख़ुशी का अनुभव कर सकते हैं।

★बच्चों के खेलने के लिए एक भव्य चिल्ड्रन पार्क है।

★वॉटर पार्क में विभिन्न प्रकार के वॉटर स्पोर्ट्स, जैसे जेट स्कीइंग, हाई स्पीड मोटरबोट, पड़ले बोट, कस्ती और पैरासेलिंग का अनुभव किया जा सकता है।

★एम्यूजमेंट पार्क में वॉल क्लाइम्बिंग, बंजी जंपिंग, मल्टीलेयर्ड रोप कोर्स है।

★21 एकड़ में फैला हुआ पतरातू लेक रिसॉर्ट में “मुरल कलाकृति” से सजे प्रवेश द्वार, दीवारें एवं स्तंभ, गोदना चित्रकला को पुनर्जीवित करते हैं।

★पतरातू लेक रिसॉर्ट को एक ओपन आर्ट गैलरी की तरह विकसित किया गया है। यहां देश के अलग-अलग राज्यों के 52 कलाकारों द्वारा बनायी गयी मुरल कलाकृतियाँ लगायी गयी हैं। इसके अतिरिक्त प्रसिद्ध शिल्पकारों द्वारा गढ़ी 16 मूर्तियां प्रस्तावित हैं।

★एक छठ घाट का भी निर्माण किया गया है। ताकि छठव्रती सूर्य को अर्घ्य दे सकें।

★सूर्यास्त का मनोरम दृश्य देखने के लिए नाव के जरिए पतरातू आइलैंड के सनसेट पॉइंट तक पहुँचा जा सकता है। सूर्यास्त देखने के लिए मचान भी बनाये गये हैं।
                                                                                       
★हस्तकरघा और फैंसी वस्तुएँ खरीदने के लिए दुकान एवं खान-पान के लिए रेस्टोरेंट की व्यवस्था की गयी है।

★पतरातू लेक रिसॉर्ट में बॉन फायर का आनंद लेने के लिए 8 ब्लॉक का कैंपिंग प्लिंथ एरिया बनाया गया है।

★सुबह और शाम की सैर के लिए डैम के उपर 3.5 किमी का प्रोमेनार्ड बनाया गया है, जहां शैलानी घूमते हुए प्रकृति का आनंद ले सकते हैं।

*★पर्यटकों के ठहरने के लिए सुविधाओं से युक्त आधुनिक गेस्ट हाउस का निर्माण हुआ है। पर्यटक अपनी सुविधा अनुसार कमरे या डॉरमेट्री में प्रवेश कर सकते हैं।

झारखण्ड से भरत कुमार की रिपोर्ट:-                                                   

    झारखण्ड की माननीय मुख्यमंत्री श्री रघुवर दस ने फीता काटकर किया उद्घाटन ।

माननीय मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड के विजय मांझी स्टेडियम में दीप प्रज्वलित कर  प्रधानमंत्री किसान सम्मान  निधि योजना का प्रथम और द्वितीय किस्त का किया उद्घाटन।                                                                                                                                                                                                                                                                         

झारखण्ड से भरत कुमार की रिपोर्ट:-                                                   
                                                                                                                                                                           रांची .... 
: एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने आज झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के बडे नेता और झारखंड के पूर्व खेल मंत्री बंधु तिर्की को बड़े ही नाटकीय ढंग से रांची सिविल कोर्ट के सामने से गिरफ्तार कर लिया। बंधु तिर्की 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले के आरोपी हैं। वहीं गिरफ्तारी के दौरान पूर्व मंत्री बंधू तिर्की ने इस कार्रवाई को साजिश करार दिया
 
गिरफ़्तारी के दौरान पूर्व मंत्री बंधू तिर्की गिरफ्तार करने आए अधिकारियों पर काफी भड़के हुए नजर आए। वहीं उन्होंने जाते-जाते कहा- ‘यह सरकार की साजिश है। इस मामले का कोई साक्ष्य नहीं है। यहाँ तक की इनके पास गिरफ्तारी का वारेंट तक नहीं है। उन्होंने कहा कि इसका जवाब जनता देगी

बता दें कि राष्ट्रीय खेल घोटाले में एसएम हासमी और पीसी मिश्रा के बाद यह तीसरी गिरफ्तारी है। इस मामले के एक अन्य आरोपी मधुकांत पाठक ने आत्मसमर्पण किया था। बताया जाता है कि 2007 के राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की जिम्मेदारी रांची को मिली थी। आठ-नौ बार तारीखों में बदलाव के बाद अंततः 12 से 26 फरवरी 2011 तक भव्य आयोजन हुआ।
 

2008 से 2013-14 तक विभिन्न टेंडरों में हेराफेरी, जरूरत से ज्यादा सामान की खरीद, एल-1 की बजाय दूसरों को ठेका देना, मनमर्जी नामांकन के आधार पर ठेका देना जैसी प्रशासनिक और वित्तीय अनियमितता के कारण राज्य सरकार को लगभग 28 करोड रुपये की क्षति (पीएजी की रिपोर्ट व अन्य रिपोर्टों के अनुसार) हुई थी। जिसके बाद से इस घोटाले की जांच एसीबी बीते नौ वर्षों से कर रही है। इसके साथ ही टेंडर कमेटी के चार अन्य सदस्यों पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है। बताया जाता है कि बंधु तिर्की खेल घोटाला मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त हैं

बंधु तिर्की पर धनबाद में भी दो स्क्वैश कोर्ट के निर्माण में वित्तीय अनियमितता बरतने के आरोप हैं। बताया जाता है कि स्क्वैश कोर्ट के निर्माण की जिम्मेदारी मुंबई की कंपनी जाइरेक्स इंटरप्राइजेज को दी गयी थी। कंपनी ने 1 करोड़ 44 लाख 32 हजार 8 सौ 50 रुपये का एस्टीमेट दिया था। आयोजन समिति के महासचिव एसएम हाशमी और तत्कालीन खेल निदेशक तथा सचिव की अनुशंसा के बाद इस प्रस्ताव की फाइल तत्कालीन विभागीय मंत्री (खेल मंत्री) बंधु तिर्की के पास भेजी गई थी।
बताया जा रहा है कि इस मामले पर अब एकबार फिर झारखंड की राजनीति तेज होने की प्रबल संभावना है। सरकार द्वारा एसीबी को जांच की हरी झंडी मिलने के बाद एसीबी ने आज उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया है।

झारखण्ड से भरत कुमार की रिपोर्ट:-                               
                                                                                                                                                                        साहेबगंज। ... 
उपायुक्त  साहेबगंज राजीव रंजन ने रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा सदर अस्पताल साहेबगंज में आयोजित रक्तदान शिविर का उदघाटन किया l उपायुक्त ने लोगों को सम्बोधित करते हुये कहा कि रक्तदान महादान है l  रक्तदान करने से किसी व्यक्ति की जान बच सकती है l
 उन्होंने लोगों से रक्तदान करने के लिए अपील किया l 
रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव  डॉ विजय कुमार ने कहा कि रक्तदान करने से स्वस्थ पर किसी प्रकार का दुष्प्रभाव नहीं होता है l कोई भी  स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है 
         जिला पंचायती राज पदाधिकारी संजय कुमार, जिला नजारत शाखा के कर्मी  अभिषेक कुमार तथा अन्य व्यक्तियों ने  रक्तदान किया
      उपायुक्त  राजीव रंजन, सिविल सर्जन डॉ दिनेश मुर्मू, डॉ विजय कुमार, जिला योजना पदाधिकारी रामनिवास सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी संजय कुमार ने सदर अस्पताल परिसर में पौधारोपण भी किया l                                                                                                          

झारखण्ड साहेबगंज से भरत कुमार की रिपोर्ट:-                                                                                             झारखण्ड साहेबगंज बोरियो-बोआरीजोर मुख्य सड़क पर दनवार मोड़ के पास बोलेरो एवं मोटरसाईकिल के बीच सिधी जबरदस्त टक्कर में एक की घटना स्थल पर ही हुई मौत 
 जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल है घायलो को  पुलिस प्रसासन एवं स्थानीय लोगो की मदद से नजदीक   हस्पताल ले जाया गया।

झारखण्ड से भरत की रिपोर्ट:-                                                                                                                                                                                             
 साहिबगंज जिले के टाउन हॉल में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का दीप प्रज्वलित कर उपायुक्त  व  बिधायक  ने किया  शुभारंभ

अति महत्वाकांक्षी योजनाओ के बारे में चर्चा कीकिसानों को दी जाने वाली राशि कर्ज नहीं है - विधायक श्री अनंत कुमार ओझा ने कहा



किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए तथा उन्हें ऋण के कुचक्र से मुक्ति दिलाने के लिए मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का शुभारंभ किया गया है। यह सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना से जिले के आधा से ज्यादा लाभान्वित हुए  जिनका पीएफएमएस में डाटा अपलोड हो गया है, उनके के खाते में योजना की राशि पहुंचेंगी। राज्य सरकार ने किसानों के उन्नति के लिए मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के साथ सोयल हेल्थ कार्ड, न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू किया है। हम सब के लिए यह हर्ष का विषय है कि इस योजना का महामहिम उपराष्ट्रपति ने रांची में उद्घाटन किया है।
यह बातें विधायक श्री अनंत कुमार ओझा जी ने मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना को लेकर  टाउन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में कही।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत 1 एकड़ या उससे कम कृषि भूमि वाले किसानों को ₹ 5000 प्रति वर्ष प्राप्त होंगे। 5 एकड़ तक कृषि भूमि वाले किसानों को अधिकतम ₹ 25000 प्राप्त होंगे।

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के साथ प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना का भी लाभ कृषकों को मिलेगा। अब किसानों को 1 एकड़ या उससे कम में ₹ 11000 प्रति वर्ष तथा 5 एकड़ तक ₹31000 का आर्थिक लाभ मिलेगा। 
उन्होंने कहा यह किसान के पूर्ण रूप से विवेक पर निर्भर करेगा कि वह अपने खेत की उपज और गुणवत्ता को कैसे बढ़ाए। अब किसानों की आर्थिक स्थिति एवं उनके हाथ मजबूत होंगे। खरीफ का मौसम है। किसान खाद, बीज, कीटनाशक इत्यादि की खरीद के लिए इस राशि का सदुपयोग कर सकेंगे।
उपायुक्त ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री की सोच है कि जब तक किसान मजबूत नहीं होंगे तब तक देश मजबूत नहीं बन सकता।

समारोह को संबोधित करते राजमहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री अनंत कुमार ओझा जी ने कहा कि योजना के तहत किसानों को दी जाने वाली राशि किसी प्रकार का कर्ज नहीं है। इस पैसे को लौटाना नहीं है। किसानों को हर साल हर खेती से पहले राशि मिलेगी तथा उनकी उन्नति होगी उन्होंने कहा किसान मजबूत होंगे तो भारत भी मजबूत होगा। माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री ने कर्ज के चक्रव्यूह को ध्वस्त करने के लिए किसानों के लिए यह योजना लागू की हैं


सभी किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।    
                                       

Trending

[random][carousel1 autoplay]

NEWS INDIA 19

{picture#https://lh4.googleusercontent.com/-VoMUBfl84_A/AAAAAAAAAAI/AAAAAAAAAl0/dYNz-ThYfQA/s512-c/photo.jpg} 'News19 India' established in Madhya Pradesh is an 24 hour's Satelite News channel & Hiring Hindi News paper. Its Beginning on August 2018 and its Headquarters are in Indore, Madhya Pradesh. In a very short Time this became India's Most Popular Hindi News Portal & News Paper and Has Consistently Maintained its Reputation.
Blogger द्वारा संचालित.