अटल गोस्वामी की रिपोर्ट। .......
गरोठ। नगर में नो दिवसीय कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें श्री सत्यनारायण मन्दिर के जीर्णोद्धार एवम शंकराचार्य जी का जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर विशाल भंडारा सम्पन्न हुआ। नो दिवसीय कार्यक्रम में सात दिवसीय भागवत कथा श्री श्री 1008 दिव्यानंद जी महाराज शंकराचार्यजी एवम युवा शंकराचार्य श्री ज्ञानानंद जी महाराज के मुखारबिंद से सम्पन्न हुई अठवेदीन गुरुजी द्वारा प्रवचन व कथा हवन पूजन किया गया नोवे दिन महाराजश्री श्री 1008 दिव्यानंदजी का जन्मोत्सव बड़े धूम धाम से श्री सत्यनाराण मंदिर परिसर में मनाया गया


इसी उपलक्ष्य पर सुबह 11 बजे से भंडार प्रसादी प्रारम्भ हुई जो शाम 5 बजे सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में जन्मोत्सव का केक 61 किलो का रमेश जांगिड़ के सौजन्य से बनाकर स्वामी जी को भेंट किया इसके बाद समन्वय परिवार द्वारा महाराजश्री का स्वागत किया वन्ही महाराणा युवा संघ द्वारा श्रीफल से परिसर में स्वामी को तोला गया तथा स्वागत श्रृंखला में  ब्राह्मण समाज की महिला संगठन,भारत विकास परिषद, नगर पंचायतअध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश पाटीदार मित्र मंडल, आदि नगर के कई संस्था व गणमान्य नागरिकों द्वारा महाराजश्री के जन्मोत्सव पर स्वागत कर आशीर्वाद लिया व भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ लिया। उक्त जानका  

ब्यूरो रिपोर्ट इमरान खान.......  जिला नरसिंगपुर पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता मादक पदार्थ के अंतराष्ट्रीय तस्कर पकड़ाए।
एक क्विंटल गांजा किया जप्त तीन आरोपी लगे हाथ।
नरसिंहपुर के NH26 मेहमदपुर टोलप्लाज पर आल्टो कार में एक करोड़ का गांजा बरामद किया गया
उड़ीसा से नरसिंहपुर में करते थे सप्लाई ।आल्टोकार  में 100 किलों 500 ग्राम गांजा जप्त किया गया।
गांजे की कीमत लगभग एक करोड़ रुपये है। आल्टोकार - 100 किलोग्राम गांजा सहित तीन आरोपी गिरफ्तार  तीन में से एक आरोपी नरसिंहपुर एक सागर एक रायसेन का बताया जा रहा है।
अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य हैं आरोपी

गजेंद्र सिंह चंद्रावत की रिपोर्ट। .......  नई दिल्ली। भारतीय राजनीति में इंदिरा गांधी को सबसे सफल प्रधानमंत्रियों में शुमार किया जाता है। अपनी राजनीतिक सोच और नजरिये से उन्होंने आजाद भारत को एक नई दिशा दी। खास बात यह है कि इंदिरा गांधी के बाद उनकी पोती यानी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की बेटी प्रियंका गांधी में भी लोग शुरू इंदिरा गांधी का ही अक्स देखते हैं। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार प्रियंका गांधी की सक्रीय राजनीति में एंट्री हो ही गई। लोगों को लगने लगा है कि एक बार फिर इंदिरा गांधी ही लौट आई हैं। हाल में प्रियंका गांधी वाड्रा 47 वर्ष की हुईं 12 जनवरी को उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया। आइए जानते पांच बातें
                                


शौकिया रेडियो संचालक
1. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पोती और पूर्व पीएम राजीव गांधी-सोनिया गांधी की दूसरी संतान प्रियंका गांधी का जन्म 12 जनवरी 1972 को राजधानी दिल्ली में हुआ। शिक्षा माडर्न स्कूल, कॉन्वेंट ऑफ़ जीसस एण्ड मैरी, नई दिल्ली से प्राप्त की और वह दिल्ली विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान विषय की स्नातक हैं। वह एक शौकिया रेडियो संचालक है, जिनके पास VU2PGY कालसाइन है।

बगैर राजनीति के जनता की सेवा

2. 1999 के चुनाव अभियान के दौरान, बीबीसी के लिए एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा: मेरे दिमाग में यह बात बिलकुल स्पष्ट है कि राजनीति शक्तिशाली नहीं है, बल्कि जनता अधिक महत्वपूर्ण है और मैं उनकी सेवा राजनीति से बाहर रहकर भी कर सकती हूँ।

भाषण से लेकर नयन नक्ष तक दादी की झलक

3. प्रियंका गांधी में लोगों ने शुरू से इंदिरा गांधी का अक्स ही देखा। नयन नक्ष में तो प्रियंका गांधी अपने दादी इंदिरा की तरह दिखती हीं थीं। लेकिन जब वो लोगों से मिलतीं तो उस दौरान भी आव भाव बिल्कुल दादी की तरह दिखते थे। यही वजह है कि लोग उनके प्रति काफी आकर्षित होते हैं। अपने लुक्स के अलावा प्रियंका के भाषणों में भी दादी इंदिरा की तरह धारा और प्रवाह है।

कांग्रेस की गेम चेंजर 
4. कांग्रेस पार्टी के लिए प्रियंका गांधी ने हमेशा अहम रोल अदा किया। पर्दे के पीछे रहकर भी एक नेता की तरह ही प्रियंका हमेशा काम करती रहीं। पर्दे के पीछे से ही प्रियंका ने न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि देशभर में पार्टी के लिए कई अहम रणनीतियां बनाईं फिर चाहे वो टिकट का आवंटन हो या फिर गुटबाजी की मुश्किल। हर परेशानी से वो पार्टी को उबारने का माद्दा रखती हैं। यही वजह है कि 2018 में पार्टी के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने इशारा कर दिया था कि 2019 में प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगी।

 

नेता-कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह की लहर
5. लोकसभा चुनाव से लेकर आगामी विधानसभा चुनाव तक कांग्रेस को जिस रामबाण की जरूरत थी लगता है प्रियंका गांधी के रूप में उसे वो मिल गया है। यही वजह है कि कार्यकर्ता से लेकर नेताओं तक हर कोई उत्साह और जोश से लबरेज है। यूपीसीसी के प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव के मुताबिक हम पिछले काफी सालों से मांग कर रहे थे कि प्रियंका गांधी सक्रीय राजनीति में आए। इस सिलसिले में दो महीने पहले मिले भी थे। राहुल गांधी जिस तरह एक मिशन लेकर चल रहे हैं उसमें प्रिंयका की एंट्री मील का पत्थर साबित होगी, युवाओं को नया जोश भरेगी।

इमरान खान की रिपोर्ट। .......  गाडरवारा बारहा रोड पर दोपहर के समय कठोतिया सीरेेगांव के बीच में हुआ एक्सीडेंट तेज रफ्तार  टू व्हीलर  गाड़ी ने  रॉन्ग साइड से  मारी टक्कर बारहा से ड्यूटी कर  जा रहे डॉक्टर फूल सिंह साहू हुए घायल गाडरवारा से जबलपुर  किया रेफर दूसरा व्यक्ति अभिषेक निवासी  ढांडिया भी घायल पुलिस को सूचना देने के बाद भी नहीं पहुंची हंड्रेड डायल घायलों को निजी  वाहन से पहुंचाया  अस्पताल

Trending

[random][carousel1 autoplay]

NEWS INDIA 19

{picture#https://lh4.googleusercontent.com/-VoMUBfl84_A/AAAAAAAAAAI/AAAAAAAAAl0/dYNz-ThYfQA/s512-c/photo.jpg} 'News19 India' established in Madhya Pradesh is an 24 hour's Satelite News channel & Hiring Hindi News paper. Its Beginning on August 2018 and its Headquarters are in Indore, Madhya Pradesh. In a very short Time this became India's Most Popular Hindi News Portal & News Paper and Has Consistently Maintained its Reputation.
Blogger द्वारा संचालित.