भोपाल से गजेंद्र सिंह चंद्रावत की रिपोर्ट। ....                       
                                                                                                                                                                                   भोपाल।अभी तक जनता ही अपने मोहल्ले का पार्षद,शहर का महापौर,नगर पालिका और नगर परिषद अध्यक्ष चुनती आई है, लेकिन अब यह हक उनसे छिनने जा रहा है। अब जनता केवल पार्षद चुन सकेगी,  महापौर, नगर पालिका और नगर परिषद अध्यक्ष पार्षद चुनेंगें।इसके लिए प्रदेश की कमलनाथ सरकार निकाय चुनावों के अधिनियमों में बड़े बदलाव करने जा रही है।इस बदलाव के बाद बीजेपी को बड़ा झटका लग सकता है।बीजेपी द्वारा इस पर आपत्ति भी जताई जा सकती है, हालांकि अभी तक बीजेपी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नही आई है।
दरअसल, मध्यप्रदेश में कुछ ही महिनों बाद नगरीय निकाय चुनाव होने है। वर्तमान में 16 नगर निगम के महापौर समेत अधिकांश नगर पालिका और नगर परिषद पर भाजपा का कब्जा हैं, लेकिन इस बार कांग्रेस की मंशा ज्यादा से ज्यादा सीटे हथियाने की है।लोकसभा में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस कोई रिस्क नही लेना चाहती है, जिसके चलते सरकार चुनाव से पहले बड़े बदलाव की तैयारी में है।
खबर है कि चुनाव में सबसे बड़ा बदलाव महापौर और नगर पालिका-नगर परिषद के अध्यक्ष के चुनाव को लेकर होगा। अधिनियम में संशोधन के लिए सीएम कमलनाथ ने मंत्रीमंडल की उप समिति का गठन किया है। कमलनाथ मंत्रिमंडल की उप समिति ने नगर पालिक निगम और नगर पालिका अधिनियम में कुछ संशोधन सुझाए हैं।   अब तक जनता इन्हें सीधे चुन रही थी, लेकिन समिति ने सुझाव दिया है कि महापौर और अध्यक्ष पद का चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से कराया जाए।वही तर्क दिया गया है कि पार्टी सिंबल के बजाय चुनाव जिला पंचायत की तर्ज पर कराए जाएं।समिति ने अपनी मंशा मुख्यमंत्री कमलनाथ को बता दी है, अब आखिरी फैसला मुख्यमंत्री करेंगे।अब समिति से मिले प्रस्तावों को कैबिनेट की बैठक में लाया जाएगा। इसके बाद अध्यादेश भी लाया जाएगा।

झारखण्ड साहेबगंज से भरत कुमार की रिपोर्ट:-                                                                                             झारखण्ड साहेबगंज बोरियो-बोआरीजोर मुख्य सड़क पर दनवार मोड़ के पास बोलेरो एवं मोटरसाईकिल के बीच सिधी जबरदस्त टक्कर में एक की घटना स्थल पर ही हुई मौत 
 जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल है घायलो को  पुलिस प्रसासन एवं स्थानीय लोगो की मदद से नजदीक   हस्पताल ले जाया गया।

झारखण्ड से भरत कुमार रिपोर्ट:-                                                                
  सनिवार की सुबह पालोजोरी  पुल से गिरी बस, एक की मौत जबकि दर्जनों घायल।
घटना पालोजोरी थाना क्षेत्र के जरगरी पुल के पास शिव शक्ति नामक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर पुल से नीचे गिर गयी। इस घटना में एक महिला की मौके पर  ही मौत हो गयी जबकि दर्जनों लोग घायल बताये जा रहे हैं।  सभी घायलों को इलाज के लिए पालाजोरी स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है।                                                                                     

झारखण्ड से भरत की रिपोर्ट:-                                                                                                                                                                                             
 साहिबगंज जिले के टाउन हॉल में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का दीप प्रज्वलित कर उपायुक्त  व  बिधायक  ने किया  शुभारंभ

अति महत्वाकांक्षी योजनाओ के बारे में चर्चा कीकिसानों को दी जाने वाली राशि कर्ज नहीं है - विधायक श्री अनंत कुमार ओझा ने कहा



किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए तथा उन्हें ऋण के कुचक्र से मुक्ति दिलाने के लिए मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का शुभारंभ किया गया है। यह सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना से जिले के आधा से ज्यादा लाभान्वित हुए  जिनका पीएफएमएस में डाटा अपलोड हो गया है, उनके के खाते में योजना की राशि पहुंचेंगी। राज्य सरकार ने किसानों के उन्नति के लिए मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के साथ सोयल हेल्थ कार्ड, न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू किया है। हम सब के लिए यह हर्ष का विषय है कि इस योजना का महामहिम उपराष्ट्रपति ने रांची में उद्घाटन किया है।
यह बातें विधायक श्री अनंत कुमार ओझा जी ने मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना को लेकर  टाउन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में कही।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत 1 एकड़ या उससे कम कृषि भूमि वाले किसानों को ₹ 5000 प्रति वर्ष प्राप्त होंगे। 5 एकड़ तक कृषि भूमि वाले किसानों को अधिकतम ₹ 25000 प्राप्त होंगे।

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के साथ प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना का भी लाभ कृषकों को मिलेगा। अब किसानों को 1 एकड़ या उससे कम में ₹ 11000 प्रति वर्ष तथा 5 एकड़ तक ₹31000 का आर्थिक लाभ मिलेगा। 
उन्होंने कहा यह किसान के पूर्ण रूप से विवेक पर निर्भर करेगा कि वह अपने खेत की उपज और गुणवत्ता को कैसे बढ़ाए। अब किसानों की आर्थिक स्थिति एवं उनके हाथ मजबूत होंगे। खरीफ का मौसम है। किसान खाद, बीज, कीटनाशक इत्यादि की खरीद के लिए इस राशि का सदुपयोग कर सकेंगे।
उपायुक्त ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री की सोच है कि जब तक किसान मजबूत नहीं होंगे तब तक देश मजबूत नहीं बन सकता।

समारोह को संबोधित करते राजमहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री अनंत कुमार ओझा जी ने कहा कि योजना के तहत किसानों को दी जाने वाली राशि किसी प्रकार का कर्ज नहीं है। इस पैसे को लौटाना नहीं है। किसानों को हर साल हर खेती से पहले राशि मिलेगी तथा उनकी उन्नति होगी उन्होंने कहा किसान मजबूत होंगे तो भारत भी मजबूत होगा। माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री ने कर्ज के चक्रव्यूह को ध्वस्त करने के लिए किसानों के लिए यह योजना लागू की हैं


सभी किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।    
                                       

Trending

[random][carousel1 autoplay]

NEWS INDIA 19

{picture#https://lh4.googleusercontent.com/-VoMUBfl84_A/AAAAAAAAAAI/AAAAAAAAAl0/dYNz-ThYfQA/s512-c/photo.jpg} 'News19 India' established in Madhya Pradesh is an 24 hour's Satelite News channel & Hiring Hindi News paper. Its Beginning on August 2018 and its Headquarters are in Indore, Madhya Pradesh. In a very short Time this became India's Most Popular Hindi News Portal & News Paper and Has Consistently Maintained its Reputation.
Blogger द्वारा संचालित.