रिपोर्ट-विवेक चौबे

कांडी: प्रखंड के ग्रीन भेली पब्लिक स्कूल में नामांकन शुरू हो गया है। उक्त बात कि जानकारी देते हुए विद्यालय के संस्थापक प्रो. बबन पाण्डेय ने बताया कि सीबीएसई पैटर्न पर आधारित संचालित होने वाले स्कूल में नर्सरी से लेकर उपर के वर्ग में नामांकन शुरू हो गया है। संस्थापक ने बताया कि स्कूल पूर्ण रूप से अंग्रेजी माध्यम से संचालित होगा। योग्य व अनुभवी शिक्षकों द्वारा पठन पाठन का कार्य कराया जायेगा।स्कूल में बच्चों के लिए कम्प्यूटर लैब,डांस व म्यूजिक क्लासेज,लार्ज प्ले ग्राउंड, रेगुलर योगा व मेडिटेशन क्लासेज के साथ साथ बच्चों के नैतिक विकास पर ध्यान दिया जायेगा।

गजेंद्र सिंह चंद्रावत। ...   
                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                   जावरा जिला रतलाम के अन्तर्गत हो रही मादक पदार्थों की तस्करी रोकने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय श्री गौरव तिवारी व अति पुलिस अधीक्षक महोदय प्रदीप शर्मा द्वारा श्रीमान एस.डी.ओ.पी. महोदय, जावरा जिला रतलाम को निर्देशित किया गया जिनके निर्देशन पर थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र जावरा जिला रतलाम के नेतृत्व में की टीम गठित कर आरोपियों की धरपकड़ हेतु क्षेत्र में लगाया गया था । दिनांक 27.01.2019 की रात्री में उक्त टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर आरोपी भरत पाटीदार पिता किशनलाल पाटीदार उम्र 50 साल निवासी ग्राम बरगढ़ के कब्जे से 74 किलो 600 ग्राम डोडा चूरा तीन टाट के बोरो में भरा हुआ कीमती करीब 1,10,000/- रुपये का बरामद कर जप्त किया गया । टीम - निरीक्षक बी.एल. सोलंकी, उनि विजय सनस, उनि आर. के चौहान,  सउनि मोहम्मद युनुस खान, सउनि के. एस. चौहान, आर. 914 राहुल उपाध्याय, आर. 660 चंदर सिंह , आर. 847 अजय दुबे, आर चालक 482 महेन्द्र सिंह, आर 225 चैनराम पाटीदार,

गजेंद्र सिंह चंद्रावत। ...                                                                                                                                                                                                                                                                                                                           
 इंदौर।प्रियंका गांधी वाड्रा की राजनीति में एंट्री को लेकर दिए गए बयान के बाद भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने विवादों में घिर गए है।बढ़ते विवाद के चलते उन्होंने ट्वीट कर सफाई पेश की है। उन्होंने  कहा है कि एक चैनल द्वारा मेरे बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है, जो कदापि उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा 'चाकलेटी चेहरे' शब्द का इस्तेमाल बॉलीवुड चेहरों के लिए किया गया था।
दरअसल, शनिवार को विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि कांग्रेस के पास मजबूत नेताओं की कमी है, इसलिए पार्टी चॉकलेटी चेहरे वालों को लोकसभा चुनावों में उतार रही है। एक कांग्रेस नेता कहता है कि भोपाल से करीना कपूर  को चुनाव लड़ा दो, कुछ कहते हैं कि सलमान खान को इंदौर से लड़वा दो, इसी तर्ज पर प्रियंका को सक्रिय राजनीति में लाया गया है। अगले लोकसभा चुनाव में उतरने कांग्रेस के पास मजबूत नेता नहीं हैं. इसलिए वो ऐसे चॉकलेटी चेहरे के माध्यम से चुनाव लड़ना चाहती है। वही पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी कांग्रेस महासचिव के रूप में राजनीतिक मुख्यधारा में प्रियंका के प्रवेश को लेकर विजयवर्गीय ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर भी सवाल उठाए। बीजेपी महासचिव ने कहा कि अगर कांग्रेस में राहुल के नेतृत्व के प्रति आत्मविश्वास होता तो प्रियंका को सक्रिय राजनीति में नहीं लाया जाता।
इसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है, कांग्रेस ने हमले करना शुरु कर दिया, जिसके बाद कैलाश ने सफाई भी दी। विजयवर्गीय ने कहा, "चॉकलेटी शब्द का इस्तेमाल उन्होंने बॉलीवुड अभिनेताओं के लिए किया था। एक चैनल द्वारा उनके बयान को तोड़मरोड़कर पेश किया गया था, जो कदापि उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा 'चाकलेटी चेहरे' शब्द का इस्तेमाल बॉलीवुड चेहरों के लिए किया गया था।

गजेंद्र सिंह चंद्रावत। .......                                                                                                                                                                                                                                                                                         सरकार बनी, सीएम बने, मंत्री बने. विधानसभा में शपथ भी हो गई और एक सत्र भी गुजर गया, लेकिन बेचारे कमलनाथ सरकार के स्पेशल-28 को बंगलों में रहने का आनंद अभी तक नहीं मिल पाया है. आलम ये है कि कमलनाथ के स्पेशल-28 के कई सदस्य रेस्ट हाउस में रह रहे हैं और बीजेपी के नेता बंगलों में मजे कर रहे हैं. बंगले खाली न होने के चलते मंत्रियों की भोपाल में रहने के लिए ठिकाने की तलाश अभी तक अधूरी है।
शिवराज सरकार में जनसंपर्क मंत्री रहे नरोत्तम मिश्रा का बंगला नं डी-13 कमलनाथ सरकार में खेल मंत्री जीतू पटवारी को आवंटित हुआ था लेकिन नरोत्तम मिश्रा ने फिलहाल बंगला खाली नहीं किया है.

74 बंगले का बंगला नं बी-8 वित्त मंत्री तरुण भनोट को आवंटित हुआ था, इस बंगले में फिलहाल पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान रह रहे हैं. शिवराज सिंह प्रोफेसर कॉलोनी स्थित विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के बंगले में शिफ्ट होने से पहले तक इस बंगले में ही रहेंगे.

खाद्य मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर को 74 बंगले का बंगला नं बी-31 आवंटित हुआ था, इस बंगले में अभी तक प्रभात झा रह रहे थे. प्रभात झा का इरादा फिलहाल बंगला खाली करने का नहीं है, लिहाजा मंत्री जी रेस्ट हाउस में रहने को मजबूर हैं. कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को 4 इमली स्थित पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह का बंगला पसंद आया था, लेकिन भूपेंद्र सिंह का भी फिलहाल बंगला खाली करने का इरादा नहीं है, ऐसे में सिंधिया अभी तक बंगले के लिए भटक ही रहे हैं.

पूर्व बीजेपी अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान का बंगला मंत्री उमंग सिंघार को आवंटित हुआ था लेकिन ये बंगला भी खाली नहीं हुआ. बीजेपी नेताओं की ओर से बंगले खाली न होने पर अब इस पर सियासत भी शुरु हो गई है । कांग्रेस की मानें तो बीजेपी नेताओं का गुरुर तो जनता ने मिटा दिया लेकिन फितूर जाने का नाम नहीं ले रहा है.

एक तरफ मंत्रियों का बंगलों के लिए इंतजार और दूसरी तरफ बीजेपी नेताओं का बंगलों से प्यार. इससे इतना तो साफ है कि अगर बंगले खाली न हुए तो मंत्रियों को रेस्ट हाउस में ही और दिन गुजारने पड़ सकते हैं।

Trending

[random][carousel1 autoplay]

NEWS INDIA 19

{picture#https://lh4.googleusercontent.com/-VoMUBfl84_A/AAAAAAAAAAI/AAAAAAAAAl0/dYNz-ThYfQA/s512-c/photo.jpg} 'News19 India' established in Madhya Pradesh is an 24 hour's Satelite News channel & Hiring Hindi News paper. Its Beginning on August 2018 and its Headquarters are in Indore, Madhya Pradesh. In a very short Time this became India's Most Popular Hindi News Portal & News Paper and Has Consistently Maintained its Reputation.
Blogger द्वारा संचालित.