संवाददाता-विवेक चौबे

गढ़वा : जिला परिषद उपाध्यक्ष -रेखा चौबे के द्वारा धुरकी प्रखण्ड स्थित पनघटवा डैम पर नव वर्ष के अवसर पर वन भोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में काफी संख्या में लोगो की भिड़ उमड़ी।बताते चलें कि गढ़वा जिला परिषद उपाध्यक्ष-रेखा चौबे ने भवनाथपुर विधानसभा से विधायक प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहीं हैं।वन भोज सह मिलन समारोह के माध्यम से लोगो के बीच अभी से ही दिखना शुरू हो गई हैं।रेखा चौबे भवनाथपुर के वर्तमान विधायक-भानुप्रताप साही व भवनाथपुर के पूर्व विधायक-छोटेराज पर जमकर निशाना साधी।साथ ही कहा की आपलोग मुझे आशीर्वाद दीजिये, मैं भवनाथपुर की सूरत बदल दूंगी औऱ फिर से हरियाली ला दूंगी। अब तक कोई नही विकास किया हो जो मैं कर दिखाउंगी।वही मौके पर लोगो ने जमकर रेखा चौबे के पक्ष में नारेबाजी करते नज़र आए।काफी संख्या में महिलाएं व पुरुष उपस्थित थे ।सभी लोगो के लिए लिट्टी चोखा और खीर की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई थी ।उपस्थित सभी लोगों ने पनघटवा डैम पर नव वर्ष के अवसर पर बनभोज का आनंद उठाए।रेखा चौबे से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि विधानसभा की तैयारी है।

संवाददाता-विवेक चौबे
कांडी- प्रसिद्ध सतबहीनी झरना तीर्थ स्थल के प्रांगण में रविवार को झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास वोर्ड के द्वारा मानस महायज्ञ हेतू बैठक किया गया। मनोनीत यज्ञ समिति के अध्यक्ष -श्री प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 13/01/2019 दिन रविवार को दिन के दस बजे यज्ञ संचालन हेतु समिति का गठन के लिए कांडी प्रखंड के सभी सक्रिय,बुद्धिजीवि आम नागरिकों से अपील,निवेदन किया गया है कि समय पर उपस्थित हो कर यज्ञ संचालन समिति के सदस्यों को चयन किया जाएगा। वहीं बताया गया कि सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि यज्ञ के संचालन समाप्ती तक हर रविवार को बैठक किया जाएगा।

संवाददाता-विवेक चौबे
कांडी-प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम- बेलहत निवासी-उदेश राम के घर में शुक्रवार की रात अज्ञात चोर चोरी कर फरार हो गए।घटना के समय घर मे कोई नहीं था,जिससे नुकसान का अनुमान नहीं लगाया जा सका है।घर मे ताला बंद था।चोरों ने ग्रिल व घर का ताला तोड़ कर घर में घुसे थे।पीड़ित व्यक्ति सीआरपीएफ के जवान है,जो अभी श्रीनगर जम्मू में पोस्टेड है।जबकि पत्नी व बच्चे रांची में रहते हैं।चोरों ने बक्सा, बैग ,अटैची सहित अन्य सामान को तोड़फोड़ कर खेत मे फेंक दिया था।गांव के लोगों ने खेत में बक्सा व समान फेंका हुआ देख कर पता लगाया तो उक्त सीआरपीएफ के घर मे चोरी होने का पता चला।ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया।सूचना पाकर थाना प्रभारी-विजय सिंह ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया।

संवाददाता-विवेक चौबे
कांडी- प्रखंड के सतबहीनी झरना तीर्थ स्थल के झरना घाटी में विश्रामपुर-मझिआंव विधानसभा छेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी अजय दुबे ने अपने कार्यकर्ता के साथ एक बैठक कर वन भोज में सामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए अजय दुबे ने कहा कि हम बराबर जनता के साथ रहा हूँ। लेकिन कुछ लोग रूपये व पैसा बांट रहे हैं ,उन लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। वैसे लोग जनता से ही शुद्ध समेत अपना पैसा वसूलेंगे। वहीं क्षेत्र में बालू को लेकर कहे कि रघुवर सरकार एक तरफ सबाशी के तरह की बात करते हैं ऑर यहाँ से बालू बाहरी प्रदेशों को बेच रहे हैं। आज यही बालू लोगों को सोलह से अठारह सौ पर ट्रैक्टर मिल रहा है। यहाँ के लोगों को घर बनाने में इतना असुविधा हो रहा है वो नहीं देखा जा रहा है। भाजपा नेता कहते हैं सबका साथ सबका विकास लेकिन यहाँ की जनता देख रही है कि झारखंड राज्य सरकार दोहरी नीति अपना रही है। इसी बालू को लेकर हमारे पिता ददई दुबे ने मंत्री पद छोड़ दिए लेकिन बालू पर राजनितिक नहीं किए।  उन्होंने कहा कि तीन राज्यों में दस दिन के अन्दर कर्ज माफी को पीएम झुठला रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में अभी तक 23 पारा शिक्षक की मौत हो चुकी है , लेकिन सरकार दमन की नीति अपना रही है। उन्होंने मंडल डैम पर कहा कि पानी झारखंड का, डुब क्षेत्र झारखंड का , नुकसान भी झारखंड के लोगों का तो पानी बिहार को क्यों दिया जा रहा है। बैठक में बलियारी मुखिया प्रतिनिधि सत्येंद्र साह , घटहुआं उप मुखिया अजीज अंसारी , मोरबे मुखिया आदित्य ठाकुर, शिव प्रसाद गुप्ता , कैलाश नाथ यादव , मुन्ना ठाकुर , इम्तियाज अंसारी , वसीम अंसारी , संजीव उपध्याय , सत्यम तिवारी , डिलर राजेश्वर राम, जय प्रकाश पाठक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Trending

[random][carousel1 autoplay]

NEWS INDIA 19

{picture#https://lh4.googleusercontent.com/-VoMUBfl84_A/AAAAAAAAAAI/AAAAAAAAAl0/dYNz-ThYfQA/s512-c/photo.jpg} 'News19 India' established in Madhya Pradesh is an 24 hour's Satelite News channel & Hiring Hindi News paper. Its Beginning on August 2018 and its Headquarters are in Indore, Madhya Pradesh. In a very short Time this became India's Most Popular Hindi News Portal & News Paper and Has Consistently Maintained its Reputation.
Blogger द्वारा संचालित.