शामगढ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गजेंद्र सिंह चंद्रावत की रिपोर्ट। .....
शामगढ- नवदुर्गा इलेक्ट्रानिक संचालक सुरेश डबकरा द्वारा सेंसर वाली सेनेटाईजर मशीन तैयार कर शामगढ थाने को भेंट की है। जिसमें उपयोग आने वाला सैनिटाइजर लिक्विड की व्यवस्था भी नवदुर्गा इलेक्ट्रॉनिक संचालक सुरेश तो डबकरा द्वारा करवाया जाएगा। सैनिटाइजर आयुर्वेदिक तरीके से तैयार किया गया है। नगर के वरिष्ठ पत्रकार ओम संघवी द्वारा फीता काट कर मशीन का शुभारंभ किया गया साथ मे नगर के सभी पत्रकार साथी गण उपस्थित थे शामगढ़ थाना स्टाफ एवं पत्रकार गण की मौजूदगी में उपकरण संचालन किया गया यह उपकरण 24 घंटे संचालित होगा। किमत 9000 के लगभग में यह उपकरण तैयार हो गया है। टीआई अरविन्द सिंह राठौर ने सुरेश डबकरा (बनी वाले) के मशीनरी प्रयास की प्रशंसा की व सभी सहयोगियों का धन्यवाद व्यक्त किया।
1:04 AM

✍शामगढ/गराेठ-- गोविंदसिंह परिहार✍                             
                                                                                                                                                                      किस प्रकार का ताल मेल में बेठा होगा जिसकी वजह से पेड़ों की कटाई धना धन हो रही हैं और अभी तक किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है मंदसौर जिले में आए दिन देखते हैं सड़कों पर पेडाे से भर कर ले जाते हुए ट्रैक्टर वन माफिया जिन्हें किसी का खौफ नहीं।
 सरकार से किस प्रकार की  तनख्वाह ले रहे हैं वन विभाग अधिकारी व कर्मचारी
     बिना डर दाेड रहे है सडकाे पर पेडाे से भरे ट्रैक्टर नही किसी का खाेप नही किसी का डर,
  जी हा हम बात कर रहे है मंन्दसाैर जिले के गराेठ शामगढ सुवासरा भानपुरा सहित पुरे जिले मे पेडाे की कटाई की, वनविभाग व पुलिस प्रशासन कार्यवाही नही करते है जिसकी वजह से पेडाे की कटाई इस गर्मी मे जाेराे शाेराे से हुई लेकिन क्या आज के इस दाेर पेडाे काे लगाने की बजा़ये काटे जा रहे है व प्रकति के साथ खिलवाड किया जा रहा है,
इस साल गर्मी ने 45-50डिग्री का पारा पार कर चुका लेकिन वनाे की कटाई काे रुकने का नाम नही

किसी काे नही पडा है पर्यावरण की
वही एक और वन विभाग वन पेड व पाेधे रोपण की नाटक करता दिखाई दे रहा है, लेकिन जिस प्रकार पेड़ों की कटाई को रोक नहीं पा रहा है इसमें किस प्रकार का तालमेल विभाग द्वारा बिठाए गए हैं,लेकिन पर्यावरण की किसी काे नही पडा है।
                                                                               
लगातार इसको लेकर खबरें प्रकाशित की जा रही है लेकिन मौन धारण कर बेठा विभाग इस पर ध्यान ना देते हुए कुंभकरण की नींद सो रहा है
   मंदसौर जिले में खनन माफिया के साथ वन माफिया भी सक्रिय हैं लेकिन आजकल के अधिकारी न जाने क्या करना चाहते हैं हालांकि खनन विभाग कार्रवाई के नाम पर लीपापोती कर देते हैं कही कही सुनने मे आ जाता है कार्यवाही हुई,लेकिन वन विभाग  कहीं भी नहीं दिखाई दिया जाता है।
श्यामगढ़,गरोठ,सुवासरा,भानपुरा तहसीलों में वनों की कटाई को लेकर देखते हैं कब तक कार्रवाई करते हुए दिखाई देती है वन विभाग की टीम।

इसी के साथ इन्ही क्षेत्र मे अवैध रुप से चल रही आरा मशीनाे पर कभी कार्यवाही नही की, कही इसमे बहुत बडा तालमेल ताे नही बिठा रखा है।



शामगढ़ से गजेंद्र सिंह की रिपोर्ट। .........                                                                                                          शामगढ़
नगर में नगर परिषद द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक रैली का आयोजन किया गया इस रैली में समस्त स्कूलों के बच्चे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शिक्षक शिक्षक आएं एवं नगर परिषद के सभी कर्मचारी उपस्थित थे
रैली का उद्देश्य मतदाता जागरूकता ,मतदान को अधिक से अधिक बढ़ाना है ,मतदाताओं में रुचि पैदा करना है, यह रैली नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए निकली

साँई के 100 वर्ष पुर्ण होने पर साई भक्तो ने किया अनोखा काम
शामगढ
मंदसौर जिले के शामगढ में साँई मंदिर पर सुबह से ही पुजा आरती के साथ कई कार्यक्रम किये जा रहै है आज साँई बाबा को सौ वर्ष पुर्ण होने पर साई भक्तो के द्वारा आज शामगढ नगर को अनोखी सौगात दी गई सॉई भक्तो द्वारा नगर के शासकीय अस्पताल में आज से हर गुरुवार को साँई भक्तो द्वारा 5 रुपये में भोजन दिया जायेगा ये भोजन बाहर से ठहरे हुवे मरिजो एंव गरीब लोगों के लिये एक पुन्य का काम होगा साँई समीति के सदस्यो द्वारा कहा गया है कि यदि इस पुनीत कार्य में हमे शामगढ के लोगों का सहयोग मिला तौ हमारी समीति के सदस्यो द्वारा हम इस 5 रुपये वाली भोजन पेकेट व्यवस्था को निरन्तर भी जारी कर सकते है जिससे नगर का नाम तो होगा ही साथ में यहा पर आ रहे बाहर के लोगो ओर मरिजो एंव गरीबो को एक अच्छी सुविधा उपलब्ध हो जावेगी
बाईट
पवन पाण्डे- साँई समीति सदस्य
साँई के सो वर्ष पुरे होने पर साई समीति द्वारा हर गुरुवार को बहार से आये मरिजो एंव लोगों तथा गरिबो के लिये मात्र 5 रुपये में भोजन का पेकेट दिया जावेगा थोड़े समय बाद इसे रोज चालु कर देगे ये सुविधा नगर में गरीब एंव मरिजो एंव बाहर के लोगो के लिये विशेष तौर पर रहैगी

Trending

[random][carousel1 autoplay]

NEWS INDIA 19

{picture#https://lh4.googleusercontent.com/-VoMUBfl84_A/AAAAAAAAAAI/AAAAAAAAAl0/dYNz-ThYfQA/s512-c/photo.jpg} 'News19 India' established in Madhya Pradesh is an 24 hour's Satelite News channel & Hiring Hindi News paper. Its Beginning on August 2018 and its Headquarters are in Indore, Madhya Pradesh. In a very short Time this became India's Most Popular Hindi News Portal & News Paper and Has Consistently Maintained its Reputation.
Blogger द्वारा संचालित.