टोंकखुर्द।काग्रेस सरकार द्वारा की गई किसान हितेषी कर्जमाफी को भाजपा पचा नहीं पारही।काग्रेस की कथनी और करनी एक ही है।काग्रेस सरकार जो कहती है वो करती है।यह बात गुरुवार को पीडब्लूडी एवं पर्यावरण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने ग्राम दखनीपुर में भूमिपूजन कार्यक्रम में कही।उन्होने कहा कि सरकार ने जो वचन पत्र में वचन किये है वे सब पूरे किये जायेगे।सभी किसानो का कर्ज माफ होगा।ये लोग किसानो के बीच में भ्रम फैला रहे है कि सूची में किसानो का नाम छूट गया।जिस किसान का नाम छूट गया हो वो मूझे बताये।कार्यक्रम में करण सिंह गालोदिया,शंकर सिंह कुशवाह,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भरत पटेल,जसवंत सिंह राजपूत,चंदरसिंह अमलावतिया,विक्रम मुकाती,बसंतसिंह राजपूत,छतर सिंह नागर,हुकुमसिंह पटेल,दिलीपसिंह सौंसर, अंबाराम सेठ,हिम्मत सिंह भंडारी ,फुलसिह गुर्जर विशेष अतिथि थे।कार्यक्रम में सरंपच श्याम भण्डारी,उपसरपंच ज्ञान सिंह धाकड़,अशोक भण्डारी ने किसान कर्ज माफी की सौगात देने मंत्री वर्मा को  किसान उपकरण हल भेंट किया।इसके पहले दखनीपुर में 16 लाख 40 हजार की लागत से बनने वसल पंचमुखी हनुमान मंदिर,12 लाख की लागत से बनने वाले  सामुदायिक भवन,4 लाख 10 हजार की लागत से बनने वाले मांगलिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।कार्यक्रम का संचालन सुमेर सिंह यादव ने किया व् आभार सरपंच श्याम  भण्डारी ने व्यक्त किया।इस अवसर पर अभय वर्मा,पवन वर्मा,राजेश धाकड़ विक्रमसिंह गलोदिया,मुकेश भंडारी,रविंद्रसिंह,शेरसिंह नावदा,रमेश पटेल,संदीप सिंह राजपूत,कालूसिंह पटेल,वक़ार सिद्दीकी,नासिर पटेल,टीपू मंसूरी,जगपालसिंह खरेली,रामभरोसे सेठ, बिल्लू,गजराज धाकड़,आकाश ठाकुर,विलास भंडारी,राकेश चौहान,मोहन भंडारी,महेश धाकड़,कमल सरपंच धातुरिया,गोरधन राजपूत,लालसिंह चौधरी,मेहरवान यादव आदि उपस्थित थे।

संवाददाता-विवेक चौबे

मेदिनीनगर : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पलामू में अपने जनाधार को बढ़ाने में जुट गयी है. पार्टी के इस प्रयास को बुधवार को बड़ह सफलता तक मिली, जब पार्टी ने झारखंड नवनिर्माण मोर्चा के प्रमुख अभिमन्यु सिंह व उनकी पत्नी अंजू सिंह को अपने पाले में लाने में कामयाबी हासिल की. दोनों ने पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में झामुमो में शामिल हुए.

एक तरफ आज जहां मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रेस कांफ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी को घेरा वहीं चुनावी मैदान में उनकी मुश्किलें बढ़ाने के लिए अभिमन्यु और अंजू सिंह को अपने पाले में कर लिया.
मेदिनीनगर के परिसदन में आयोजित मिलन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने पार्टी की सदस्यता दिलायी. मालूम हो कि पिछले विधानसभा चुनाव में विश्रामपुर विस क्षेत्र में अंजू सिंह दूसरे स्थान पर रही थी. चुनाव  हारने के बाद भी अंजू सिंह के पति अभिमन्यु सिंह की सक्रियता क्षेत्र में बनी हुयी है.
अभिमन्यु की सक्रियता स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी के लिए राजनीतिक तौर पर परेशानी का सबब है, अभिमन्यु की सक्रियता रोकने के लिए स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने पद का प्रभाव भी दिखाया, बावजूद इसके अभिमन्यु और उनकी मोर्चा की सक्रियता विश्रामपुर इलाके में कायम रहा.

आज जब अभिमन्यु अपनी पत्नी अंजू के साथ झामुमो में आ गये तो पलामू प्रमंडल के गढ़वा, पांकी के बाद विश्रामपुर में सशक्त दावेदारी हो गयी है, खास तौर पलामू जो कभी झामुमो के प्रभाव वाला क्षेत्र  नही रहा है वैसे इलाके में मोर्चा का बढ़ता कद अन्य राजनितिक दलों की परेशानी बढ़ा सकता है, इससे इंकार नही किया जा सकता.






Trending

[random][carousel1 autoplay]

NEWS INDIA 19

{picture#https://lh4.googleusercontent.com/-VoMUBfl84_A/AAAAAAAAAAI/AAAAAAAAAl0/dYNz-ThYfQA/s512-c/photo.jpg} 'News19 India' established in Madhya Pradesh is an 24 hour's Satelite News channel & Hiring Hindi News paper. Its Beginning on August 2018 and its Headquarters are in Indore, Madhya Pradesh. In a very short Time this became India's Most Popular Hindi News Portal & News Paper and Has Consistently Maintained its Reputation.
Blogger द्वारा संचालित.