तुषार न्यूज टोंकखुर्द
 देवास टोंकखुर्द मध्य प्रदेश शासन के नवनियुक्त लोक निर्माण एवं पर्यावरण मंत्री माननीय सज्जन सिंह वर्मा का स्वागत पंचायत सचिव संघ टोंकखुर्द  के ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश सिंह राजपूत के नेतृत्व में गर्मजोशी  के साथ अपनी पूरी टीम के साथ स्वागत किया गया। जिसमें श्री सज्जन सिंह वर्मा द्वारा पंचायत सचिव संघ के मंच पर पहुंच कर अभिनंदन स्वीकार किया जिसमें पंचायत सचिवों द्वारा 51 किलो की फुल माला पहनाकर मंच से स्वागत अभिनंदन किया गया । इस अवसर पर दिनेश पाटीदार ,कुशल सिंह ,कांतिलाल धाकड़ ,सुभाष सेठ ,मनोहर सिंह सैंधव ,सोहन पटेल  ,शिव सोनी सहित पूरी टीम मौजूद थी ।

तुषार टोंकखुर्द
टोंकखुर्द। टोंकखुर्द में स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 को लेकर  नगर परिषद सीएमओ सुश्री स्मिता रावल द्वारा निगम अमले को लेकर व्यवसायिक क्षेत्र में किराना व्यापारियों तथा अन्य दुकानदारो से पॉलीथिन जप्त की गई। वही अगली बार पॉलीथिन का उपयोग नही करने की हिदायत देकर अगली बार पॉलीथिन पायी गई तो कार्यवाही व अर्थ दण्ड किया जावेगा। पूरे नगर भ्रमण के बाद  छोटी बड़ी हजरों पॉलीथिन जप्त की गई। नगर के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारो को भी रोड से दुकान हटाने की हिदायत दी। अगली बार यदि रोड पर दुकान दिखी तो उनके खिलाफ भी चलानी कार्यवाही की जाएगी। टोंकखुर्द के भगतसिंह चौराहे पर रोड पर लगी दुकान को हटाने पहुँचे दल ओर दुकानदार की कुछ समय नोक झोंक भी हुई जब दुकान दार नही माने तो सीएमओ स्मिता रावल ने खुद दुकान हटाने के लिए अपने हात बढ़ाये ओर सामान सहित खटिया हटाने लगी।

टोंकखुर्द।संगठन को मजबूत बनाने के लिए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचन्द्र यादव की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष हर्षित गुरु ने  कृपाल मकवाना  आगरोद को  यूथ कांग्रेस कमेटी सोनकच्छ विधानसभा के अध्यक्ष नियुक्त किया समर्थकों ने बधाई दी ओर उनका स्वागत किया।

टोंकखुर्द।गुरुवार को लोक निर्माण मंत्री सज्जनसिंह वर्मा के  मंत्री बनने के बाद प्रथम टोंकखुर्द नगर आगमन पर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र से भारी संख्या में कार्यकर्त्ता टोंकखुर्द पहुचे थे।वर्मा के स्वागत में नगर में जगह-जगह नगर व् ग्रामीण क्षेत्र के नेताओं ने मंच बनाए थे।वर्मा अपने निर्धारित समय से 3 घंटे लेट पहुचे थे।वर्मा के स्वागत के लिए कार्यकर्त्ता सुबह 11 बजे से ही उनका इन्तजार कर रहे थे।वर्मा नासिर पटेल के घर के पास बने मंच के पास से खुली जीप में सवार थे।वर्मा का नगर में ईदगाह के पास नासिर पटेल ने सज्जन भैया को 51 किलो की माला पहनाई  और अकबर पटेल ने सज्जन भैया को सेवफल से तोला व् भव्य स्वागत किया।ईदगाह रोड पर हाजी मेहंदी हुसैन ,फ्रीगंज चौराह पर युवक कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष फूलसिंह  गुर्जर ,बैंक के पास हकीम मंसूरी ,रावला चौक में शाहिद सिद्दीकी व् जीतू गालोदिया,जैन धर्मशाला के पास नोशाद पठान ,दरगाह चौराह पर आरिफ पटेल व् सोहराब पटेल ,भगतसिंह चौराह पर शंकरसिंह कुशवाह,कन्याशाला के पास रउफ कुरैशी,शिशु मंदिर के पास सुमेरसिंह यादव व् शेरसिंह गौड़,शक्तिमाता मंदिर के पास चंदरसिंह जिरवाय मित्रमंडल ,तहसील चौराह के पास अफजल शाह ने स्वागत किया।स्वागत के बाद वर्मा ने शक्तिमाता मंदिर के सामने सभा स्थल पर  पहुचे जहा उनका ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भरत पटेल के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।वर्मा की जीप पर नगर में लोगो ने अपने घरो की छतो से पुष्पवर्षा की।वर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की हमारी सरकार बनने के बाद शपथ लेते ही उसी दिन7 कमलनाथ जी ने सबसे पहले कर्जमाफी व् हर ग्राम पंचायत में गोशाला की फाईल पर हस्ताक्षर किए थे।हम कांग्रेस के वचन पत्र के सारे वचन पुरे करेंगे। विधानसभा सत्र के बाद मैं आभार मानने एक-एक गाँव चलूंगा ।आपने चुनाव के दौरान जो भी वादे किए है वो सभी पुरे होंगे।अब मेरा एक-एक कार्यकर्त्ता केबिनेट मंत्री हैं।अब हमें लोकसभा चुनाव में जी-जान से भीड़ना है और राहुल गांधी को प्रधान मंत्री बनाना है।मैं बदले की भावना से काम नही  करूंगा लेकिन भ्रष्टाचारियो को बिलकुल नही छोड़ूंगा।इस अवसर पर करणसिंह गालोदिया,ओमप्रकाश पहलवान,अर्जुन वर्मा,मनोहर धवन,राजेंद्र मालवीय,मनोज राजनी,गोपाल यादव,जसवंतसिंह राजपूत,चंदरसिंह अमलावतिया,शंकरसिंह कुशवाह,अकबर पटेल,गुल मोहम्मद पटेल,गोविन्दसिंह नेताजी,जगदीशसिंह गालोदिया,ओम मालवीय,अभय वर्मा,पवन वर्मा,राजेश धाकड़,रउफ कुरैशी,रविन्द्रसिंह गौर,नगजीराम मालवीय,सुमेर सिंह यादव,जसमतसिंह यादव,रामेश्वर पटेल,मिथुनसिंह यादव,मोहन नेता,शेरसिंह नावदा,धर्मेन्द्रसिंह गौड़,धीरजसिंह सिसोदिया,आरिफ पटेल,अर्जुन यादव,बलदेवसिंह गुर्जर,धीरज सालमखेड़ी,श्याम भंडारी,तेजसिंह बरदू,पोपसिंह जिरवाय,जगपाल सिंह खरेली,शिवपालसिंह खरेली,ईश्वरसिंह दौंता,लालसिंह चौधरी,संदीप राजपूत,नरबतसिंह सोलंकी,कृपाराम सेठ,चंदर कन्हेरिया,किशोर दुबे,जावेद पटेल एटू ,इरशाद मंसूरी,डॉ गोपाल गुप्ता,इन्दर मामा,मनीष जैन,भेरूलाल राठौर,अन्नू टेलर,नीलेश बाबा,संतोष सोलंकी,दीपक सोलंकी,फाजिल हुसैन,लतीफ़ मिलन,अशोक साहू,शादाब खान,अतीक शैख़,अजब अली पटेल,जाफर पटेल,सद्दाम पटेल,इरफ़ान बुगा,पप्पू मिर्ची,दाऊद अली,जाकिर सिद्दीकी,नियामत पठान,गोलू कुशवाह,अशोक शर्मा,जब्बार शाह,अफजल शाह ,सुनीता यादव,शोभा श्रीवास्तव,अजय यादव ,जुबेर मंसूरी भारत बाला खेड़ा,राजकुमार भाटी,गणेश राठौर,धर्मेन्द्र बाबा सहित सेकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन शाहिद सिद्दीकी ने किया व् आभार सुमेरसिंह यादव ने व्यक्त किया।

Trending

[random][carousel1 autoplay]

NEWS INDIA 19

{picture#https://lh4.googleusercontent.com/-VoMUBfl84_A/AAAAAAAAAAI/AAAAAAAAAl0/dYNz-ThYfQA/s512-c/photo.jpg} 'News19 India' established in Madhya Pradesh is an 24 hour's Satelite News channel & Hiring Hindi News paper. Its Beginning on August 2018 and its Headquarters are in Indore, Madhya Pradesh. In a very short Time this became India's Most Popular Hindi News Portal & News Paper and Has Consistently Maintained its Reputation.
Blogger द्वारा संचालित.