संवाददाता-विवेक चौबे
कांडी: विश्रामपुर विधानसभा के लिए बसपा प्रत्याशी के रुप में राजन मेहता बसपा कार्याकर्ताओं को मान्य नहीं हैं , यह बाते बसपा के विश्रामपुर विधानसभा के प्रभारी विजय राम ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए कही। मझिआंव में आयोजित बैठक के बारे में जानकारी देते हुए विजय राम ने बताया कि विगत 30 दिसम्बर को बसपा के प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा शिवपुजन मेहता द्वारा सतबहिनी झरना तीर्थ में आयोजित कुशवाहा महासम्मेलन में राजन मेहता को विश्रामपुर विधानसभा का प्रत्याशी घोषित किया गया है ।  उन्होंने बताया कि आनन फानन में प्रत्याशी घोषित करना प्रदेश अध्यक्ष की नीजी स्वार्थ को झलकता है। विश्रामपुर विधानसभा कमीटी यहां की संगठन चलाती है व प्रत्याशी की घोषणा कमीटी के निर्णय पर ही होगा। कहा कि आनन फानन में घोषणा कर क्षेत्र में दिगभ्रम फैलाने व बसपा को कमजोर करने की साजिश की गई है। जिससे बसपा के लिए समर्पित सभी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। कहा कि कमीटी इसकी घोर निंदा करती है। बैठक में विश्रामपुर विधानसभा महासचिव वीरेंद्र राम , ऊंटारी प्रखंड अध्यक्ष विजय राम , मझिआंव प्रखंड अध्यक्ष साकिब खां , बरडीहा प्रखंड अध्यक्ष अजय चौधरी , पूर्व विस सचिव विरेंद्र चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष बिगु राम , पूर्व जिला सचिव अनिल राम , कार्यालय सचिव सुनेश्वर राम सहित कई बसपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संवाददाता-विवेक चौबे
बरडीहा-प्रखण्ड के कांग्रेस कार्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेसी नेता अजय कुमार दुबे जी उपस्थित रहे।कांग्रेसी सदस्यों के द्वारा मालार्पण कर उन्हें जोरदार स्वागत किया गया ।बताते चलें कि युवा कर्मठ कांग्रेसी नेता-अजय दुबे की निष्ठा,ईमानदारी,समाज के प्रति समर्पित सहित कई सद्गुणों से भरपूर देखने के बाद कई भाजपाई सदस्य भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।पार्टी में शामिल होने में प्रदीप तिवारी ,वंशी सिंह, विजय प्रजापति,राजेन्द्र पाल, मुजीब अंसारी,प्रदीप कुमार दुबे सहित कई युवाओं का नाम शामिल है।मौके पर- अध्यक्ष-शिव प्रसाद गुप्ता,सुदामा जी,शंकर सिंह,रामदेव विश्वकर्मा,सुनील पाण्डेय,मकसूद अंसारी,राजनाथ प्रसाद सहित कई कांग्रेसी सदस्य उपस्थित थे।

भानपुरा सुनील माली
भानपुरा नगर के चंबल चौराया प्राथमिक विद्यालय चैनपुरिया के प्राथमिक विद्यालय पीपल्दा के वह कैलाशपुर के तीनों प्राथमिक विद्यालय में भानपुरा फुले ब्रिगेड संयुक्त माली समाज वह फूल माली सोशल मीडिया ग्रुप द्वारा टोपे मोजे व पाठ्यक्रम सामग्री व शिक्षकों को सम्मान स्वरूप पेन वह विद्यालयों को प्रतीक चिन्ह के रूप में संगठन की ओर से शील्ड का वितरण मां सावित्री बाई फुले की जयंती के अवसर पर किया गया जिसमें करीब  350 से 400 विद्यार्थियों ने सहभागिता की सभी विद्यालयों में फुले ब्रिगेड के तहसील अध्यक्ष नवीन जी, वरिष्ठ सलाहकार अशोक जी व संगठन मंत्री सुनील माली ने सभी विद्यालयों मे मां सावित्री बाई फुले के जीवन के  के बारे में संक्षिप्त जानकारी जी दी उन्होंने बताया कि मां सावित्री बाई फूले ही प्रथम महिला शिक्षिका थी जिन्होंने नारी समाज को आगे बढ़ने व शिक्षित करने हेतु प्रेरित किया उनके द्वारा ही नारियों में शिक्षा के प्रति प्रेरणा है जागृति आई और आज नारियां पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है कार्यक्रम का आभार व्यक्त विभिन्न विद्यालय के प्राचार्य द्वारा किया गया वह पीपल्दा प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक प्रदीप जी दिवेदी ने विद्यार्थियों को ऐसा तैयार कर रखा है कि वह  अपनी मुंह जुबानी विभिन्न जिलों भानपुरा नगर के आसपास के विभिन्न गांवों के नाम संगीत बद्ध होकर बोलते हैं वह पूरी टीम का आभार शिक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी द्वारा किया गया

गजेंद्र सिंह की रिपोर्ट। ...                                                                                                                                                           भोपाल - सत्ता में आते ही कांग्रेस एक के बाद एक अपने वचन पूरे कर रही है। इसी के चलते कांग्रेस ने पुलिसवालों को वीकली ऑफ का देने का भी वादा पूरा कर दिया है। आज राजधानी के 6 इंस्पेक्टर समेत जिला पुलिस बल के 351 और एसएएफ के 74 पुलिसकर्मी अवकाश पर रहेंगे। अवकाश शुरू होने पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पुलिसकर्मियों को बधाई दी है। कमलनाथ के इस फैसले से पुलिसकर्मियों में खुशी की लहर है वही जनता ने भी इस फैसले को सराहा है।
दरअसल, दो दिन पहले कमलनाथ सरकार ने पुलिसकर्मियों के वीकली ऑफ से आदेश जारी किए थे।सबसे पहले जबलपुर के पुलिसकर्मियों को अवकाश मिला। अब राजधानी भोपाल के पुलिसकर्मियों को भी अवकाश मिलने की प्रक्रिया शुरु हो गई है। आज   अकेले भोपाल में 350 से ज्यादा पुलिसकर्मी आज छुट्टी पर रहेंगे।गुरुवार को भोपाल नार्थ से बैरागढ़, छोला मंदिर और गौतम नगर थाना प्रभारी अवकाश पर रहेंगे। भोपाल साउथ से जहांगीराबाद, बिलखिरिया और अशोका गार्डन थाना प्रभारी का साप्ताहिक अवकाश होगा।भोपाल साउथ व नार्थ से तीन-तीन थाना प्रभारी गुरुवार को साप्ताहिक अवकाश पर रहेंगे।
इनके स्थान पर थाने के सीनियर सब इंस्पेक्टर पर कामकाज और कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी होगी। यह पुलिसकर्मी बुधवार रात्रि गश्त के बाद अवकाश पर चले गए है और शुक्रवार की सुबह अपनी ड्यूटी पर संभालेंगें। इसे पूरे प्रदेश में लागू कर दिया गया है। अगर किन्हीं कारणों से जवान तय दिन में साप्ताहिक अवकाश नहीं ले पाने की स्थिति में पुलिस कर्मी को उसी महीने में साप्ताहिक अवकाश लेना होगा। यदि उस महीने में वह इस अवकाश का उपभोग नहीं करता है तो अगले महीने ये अवकाश समाप्‍त हो जाएगा।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी बधाई
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपना एक और वचन पूरा होने पर ट्वीट कर पुलिसवालों को बधाई दी। उन्होंने लिखा, पुलिसकर्मियों को एक दिन के अवकाश का जो वचन हमने दिया था, उसे पूरा करके दिखाया है। मैं पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कामना करता हूं कि वो अपने परिवार को पूरा वक्त दें। इतना ही नहीं उन्होंने पुलिकर्मियों को भरोसा दिलाया कि, मेरे साथ आपके जीवन में आने वाला हर पल पहले से बेहतरीन होगा।
एक लाख पर 139 पुलिस कर्मी
प्रदेश में 1 लाख 25 हजार 585 पुलिस कर्मी हैं। जिसमें 27 हजार एसएएफ फोर्स है। जबकि 56 हजार मैदानी क्षेत्रों में तैनात हैं। प्रदेश में 21 हजार 500 पद खाली हैं। मानकों के अनुसार, एक लाख आबादी पर 193 पुलिस कर्मी हैं। जबकि  एक लाख आबादी पर 139 पुलिस कर्मी ही हैं।
गौरतलब है कि मंगलवार को नववर्ष पर पहली बार आठ हजार कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश दिया गया था। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार 19 दिसंबर को पुलिस मुख्यालय पहुंचे कमलनाथ ने साप्ताहिक अवकाश देने की तैयारी करने के निर्देश दिए थे।  पुलिस महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्ला ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए थे कि एक जनवरी से पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश दिया जाए। प्रदेश में 56 हजार पुलिसकर्मी हैं। 8 हजार पुलिस कर्मी रोजाना अवकाश पर रहेंगे। अवकाश पर रहने के दौरान आठ हजार पुलिसकर्मियों के स्थान पर दूसरी यूनिट से पुलिस कर्मियों की ड्यूटी पर लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद से ही प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों ने अपने यहां साप्ताहिक अवकाश देने के लिए रोस्टर बना लिए थे।

Trending

[random][carousel1 autoplay]

NEWS INDIA 19

{picture#https://lh4.googleusercontent.com/-VoMUBfl84_A/AAAAAAAAAAI/AAAAAAAAAl0/dYNz-ThYfQA/s512-c/photo.jpg} 'News19 India' established in Madhya Pradesh is an 24 hour's Satelite News channel & Hiring Hindi News paper. Its Beginning on August 2018 and its Headquarters are in Indore, Madhya Pradesh. In a very short Time this became India's Most Popular Hindi News Portal & News Paper and Has Consistently Maintained its Reputation.
Blogger द्वारा संचालित.