गजेंद्र सिंह चंद्रावत की रिपोर्ट। ...                                   
                                                                                                                                                                                  गढ़चिरौली।छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित गढ़चिरौली में नक्‍सलियों ने बुधवार को आईईडी ब्‍लास्‍ट किया, जिसमें 15 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। ऐसी भी खबर है कि घटनास्थल पर फिलहाल नक्सलियों और सुरक्षा बलों में मुठभेड़ जारी है। गढ़चिरौली में यह धमाका घने जंगलों के बीच हुआ है। घटना के वक्त सी 60 कमांडो की यूनिट का दस्ता वहां से गुजर रहा था। इसी दौरान नक्सलियों ने घात लगाकर आईईडी ब्लास्ट किया| 
इससे पहले लोकसभा चुनाव के लिए होने वाले पहले चरण के मतदान से एक दिन पहले महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में CRPF की पेट्रोलिंग टीम पर नक्सलियों ने हमला किया था. नक्सलियों द्वारा CRPF की पेट्रोलिंग टीम पर किए गए IED ब्लास्ट की चपेट में कई जवान आए थे| महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित जिले गढ़चिरौली में माओवादियों ने पुलिस की गाड़ी को उस वक्त निशाना बनाया जब पुलिस की टीम उस जगह जा रही थी, जहां सुबह में ही नक्सलियों ने करीब 25 से 30 गाड़ियों को आग के हवाले किया था|  पुलिस ने इलाके को घेर लिया है। इलाके में पुलिस और नक्‍सिलयों के बीच गोलीबारी भी जारी है। यह पिछले एक माह में सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर किया गया दूसरा बड़ा नक्‍स‍ली हमला है।
गढ़चिरौली में सुरक्षा बलों पर नक्‍सल हमला ऐसे समय पर हुआ है, जबकि देशभर में लोकसभा चुनाव प्रक्रिया जारी है। नक्‍सली चुनाव का अक्‍सर विरोध करते रहे हैं और ऐसे में उनकी इस करतूत को चुनाव प्रक्रिया बाधित करने के प्रयास के तौर पर भी देखा जा रहा है।

गजेंद्र सिंह चंद्रावत की रिपोर्ट। ....                                       
                                                                                                                                                                                   भोपाल।चुनाव आयोग ने भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के चुनाव प्रचार करने पर तीन दिन की रोक लगाई. यह रोक कल सुबह 6 बजे से लागू होगी. आयोग ने यह फैसला साध्वी के दिवंगत एटीएस चीफ हेमंत करकरे और बाबरी मस्जिद को लेकर दिए बयान पर लिया। 
गौरतलब है कि प्रज्ञा ठाकुर ने हेमंत करकरे की शहादत को अपने द्वारा दिए गए श्राप का नतीजा बताते हुए कहा था, "उन दिनों मैं मुंबई जेल में थी। जांच आयोग ने सुनवाई के दौरान एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे को बुलाया और कहा कि जब प्रज्ञा के खिलाफ कोई सबूत नहीं है तो उन्हें छोड़ क्यों नहीं देते. तब हेमंत ने कई तरह के सवाल पूछे, जिस पर मैंने जवाब दिया कि इसे भगवान जाने. इस पर करकरे ने कहा कि 'तो, क्या मुझे भगवान के पास जाना होगा'."
प्रज्ञा ने कहा था, "उस समय मैंने करकरे से कहा था कि तेरा सर्वनाश होगा, उसी दिन से उस पर सूतक लग गया था और सवा माह के भीतर ही आतंकवादियों ने उसे मार दिया था. हिदू मान्यता है कि परिवार में किसी का जन्म या मृत्यु होने पर सवा माह का सूतक लगता है. जिस दिन करकरे ने सवाल किए, उसी दिन से उस पर सूतक लग गया था, जिसका अंत आतंकवादियों द्वारा मारे जाने के साथ हुआ."
26 नवंबर, 2008 को मुंबई में आतंकवादियों ने हमला किया था. इन आतंकवादियों का मुकाबला करते हुए हेमंत करकरे शहीद हुए थे। विवादित बयान का चौतरफा विरोध होने के बाद प्रज्ञा ठाकुर को यू-टर्न लेना पड़ा था और उन्होंने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगते हुए अपना बयान वापस लिया था.

गजेंद्र सिंह चंद्रावत की रिपोर्ट। ..                                         
                                                                                                                                                                                      भोपाल।चुनाव आयोग ने भोपाल लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के विवादित बयानों पर कार्रवाई करते हुए 72 घंटे का  प्रतिबंध लगा दिया है। आयोग के इस कदम पर कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने स्वागत करते हुए साध्वी का नामांकन रद्द करने की मांग की है। 
उन्होंंने ट्विट कर लिखा है कि, चुनाव आयोग का यह निर्णय अभिनंदनीय है । भाजपा साम्प्रदायिक विद्वेष की राजनीति करने वालों तथा आतंकवाद के आरोपियों को जब उम्मीदवार बनाएगी तब ऐसा होना स्वाभाविक है। आदर्श लोकतान्त्रिक मूल्यों की स्थापना व संरक्षण हेतु इस प्रकार के प्रत्याशियों का नामांकन रद्द करना श्रेयस्कर होगा ।
दरअसल, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने हाल ही में एटीएस चीफ शहीद हेमंत करकरे और बाबरी मस्जिद के ढांचे के बारे में विवादित बयान दिए थे। हेमंत करकरे की शहादत को अपने द्वारा दिए गए श्राप का नतीजा बताते हुए कहा था, "उन दिनों मैं मुंबई जेल में थी। जांच आयोग ने सुनवाई के दौरान एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे को बुलाया और कहा कि जब प्रज्ञा के खिलाफ कोई सबूत नहीं है तो उन्हें छोड़ क्यों नहीं देते. तब हेमंत ने कई तरह के सवाल पूछे, जिस पर मैंने जवाब दिया कि इसे भगवान जाने। इस पर करकरे ने कहा कि 'तो, क्या मुझे भगवान के पास जाना होगा'."
प्रज्ञा ने कहा था, "उस समय मैंने करकरे से कहा था कि तेरा सर्वनाश होगा, उसी दिन से उस पर सूतक लग गया था और सवा माह के भीतर ही आतंकवादियों ने उसे मार दिया था. हिदू मान्यता है कि परिवार में किसी का जन्म या मृत्यु होने पर सवा माह का सूतक लगता है. जिस दिन करकरे ने सवाल किए, उसी दिन से उस पर सूतक लग गया था, जिसका अंत आतंकवादियों द्वारा मारे जाने के साथ हुआ.

संवाददाता मौ.हुसैन खान                                                 


भोपाल/अवधपुरी इलाके में बुधवार रात एक युवक ने डीएसपी को घर में घुसकर गोली मार दी। गंभीर अवस्था में परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे,वहां डॉक्टर ने डीएसपी को मृत घोषित कर दिया।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी की मां सायबर सेल में हवलदार के पद पर है। घटना की वजह पारिवारिक विवाद बताई जा रही है, हालांकि अभी स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

अवधपुरी पुलिस के मुताबिक गोरेलाल अहिरवाल (60), ए-196 अवधपुरी में परिवार के साथ रहते थे। वह पीएचक्यू की सीआईडी शाखा में डीएसपी के पद पर पदस्थ थे। डीएसपी अहिरवाल शाम करीब 7 बजे अपने घर पर थे। इस दौरान उनका पारिवारिक मित्र हिमांशु प्रताप सिंह उनके घर पहुंचा।

किसी मुद्दे पर हिमांशु का उनसे विवाद हो गया। हिमांशु पहले कमरे से निकलकर घर के गेट की तरफ बढ़ा। इसके बाद पिस्टल निकालकर डीएसपी अहिरवार को गोली मार दी। गोली उनके पेट में लगी। परिजन उन्हें लेकर अरेरा कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर ने जांच करने के बाद डीएसपी को मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद हिमांशु मौके से फरार हो गया। हिमांशु नेहरू नगर स्थित पुलिस लाइन में रहता है। उसकी मां अर्चना सिंह सायबर सेल में हवलदार के पद पर पदस्थ है।

3 अप्रैल को हुई थी बायपास सर्जरी

शहर के विभिन्न थानों में सब इंस्पेक्टर, टीआई रहे जीएल अहिरवाल को वर्ष 2014 में हार्ट अटैक आया था। वह तीन साल से पीएचक्यू की सीआईडी शाखा में पदस्थ थे। 3 अप्रैल को उनकी बायपास सर्जरी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही आईजी जयदीप प्रसाद, डीआईजी इरशाद वली। आईजी सीआईडी आईपी कुलश्रेष्ठ, डी श्रीनिवास वर्मा, एसपी सीआईडी अरविंद सक्सेना सहित अन्य आला अफसर अस्पताल पहुंच गए और अहिरवाल के परिजनों को ढांढस बंधाया। आईजी जयदीप प्रसाद के मुताबिक हत्या का केस दर्ज कर आरोपित हिमांशु प्रताप सिंह की तलाश की जा रही है

Trending

[random][carousel1 autoplay]

NEWS INDIA 19

{picture#https://lh4.googleusercontent.com/-VoMUBfl84_A/AAAAAAAAAAI/AAAAAAAAAl0/dYNz-ThYfQA/s512-c/photo.jpg} 'News19 India' established in Madhya Pradesh is an 24 hour's Satelite News channel & Hiring Hindi News paper. Its Beginning on August 2018 and its Headquarters are in Indore, Madhya Pradesh. In a very short Time this became India's Most Popular Hindi News Portal & News Paper and Has Consistently Maintained its Reputation.
Blogger द्वारा संचालित.