गवालियर संवाददाता सुनील परमार 13 मई
आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी धर्मगुरु मिर्ची बाबा एकमात्र ऐसे संत हैं जो मानव सेवा के साथ-साथ पशु पक्षियों की भी भोजन कराकर प्रतिदिन सेवा कर रहे हैं। महाराज जी प्रतिदिन अलग-अलग गौशालाओं से लेकर वानरों तक खाना पहुंचाने का काम इन दिनों कर रहे हैं वे रोजाना अलग-अलग स्थानों में जाकर बेजुबानों का पेट भर रहे हैं। वे नित्य केले के साथ-साथ गुड़ और चना वानरों को खिला रहे हैं।
इसके साथ ही वो गौशालाओं में जाकर गौ माता को चारा खिलाने का भी कर रहे हैं। महाराज जी के शिष्य ने बताया कि वह प्रतिदिन अलग-अलग स्थानों पर जा रहे हैं।ताकि कोई भी पशु भूखा ना रहे।
आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने कहा है।कि शास्त्रों में हनुमान जी को प्रसन्न करने के कई उपाय बताए गए हैं। इन्हीं उपायों में से एक उपाय हैं वानरों को गुड़ चना खिलाना। यदि भक्त वानरों को गुड़ चना खिलाता है तो उसके सारे दोष दूर हो जाते हैं रुके हुए कार्य पूर्ण होने लगते हैं और भाग के साथ देने लगता है वानर को गुड़ चना खिलाने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं क्योंकि स्वयं बजरंगबली को वानर रूप में ही पूजा जाता है।
        आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी धर्मगुरु मिर्ची बाबा भी वानरों गुड चना एवं केले खिलाकर इस वैश्विक महामारी कोरोना से देश को बचाने के लिए बजरंगबली से प्रार्थना कर रहे हैं।



उज्जैन 12 मई। कोरोना वायरस से संक्रमित 16 मरीज आज आरडी गार्डी मेडिकल हॉस्पिटल से ठीक होकर अपने-अपने घर गये। जिले में अब तक कुल 132 कोरोना पॉजीटिव मरीज ठीक होकर अपने घर चले गये हैं। अब केवल 87 मरीज भर्ती है, जिनका उपचार जारी है। जिले में कोरोना वायरस से होने वाली मृत्यु की दर में भी भारी कमी आई है। विगत नौ दिनों में केवल एक मरीज की मृत्यु हुई है। आरडी गार्डी से ठीक होकर घर जा रहे मरीजों के लिये पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री पारस जैन, विधायक डॉ.मोहन यादव एवं महापौर श्रीमती मीना जोनवाल, कलेक्टर श्री आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री मनोज सिंह ने ताली बजाकर उनका हौसला बढ़ाया एवं अभिवादन किया। विधायक श्री पारस जैन, डॉ.मोहन यादव एवं महापौर श्रीमती मीना जोनवाल ने सभी मरीजों को भगवान महाकालेश्वर के चित्र भेंट किये तथा शुभकामनाएं दी।
ठीक होकर जा रहे मरीजों से विधायकगण एवं महापौर ने व्यक्तिश: चर्चा की तथा आरडी गार्डी की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। सभी मरीजों ने एक सुर में बताया कि आरडी गार्डी की व्यवस्थाएं बेहतरीन है एवं यहां के डॉक्टरों के उपचार एवं खानपान की सुविधाओं के चलते ही वे आज स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं। आरडी गार्डी से जिन कोरोना पॉजीटिव मरीजों को आज स्वस्थ होने पर घर भेजा गया, उनमें 45 वर्षीय सुश्री शमीनाबी, 75 वर्षीय श्री रमेशचन्द्र, 40 वर्षीय श्री मनोज देवड़ा, 15 वर्षीय श्री ऋषभ देवड़ा, 51 वर्षीय श्री संजय राठौर, 25 वर्षीय श्री राकेश, 40 वर्षीय श्री कमल, 35 वर्षीय श्रीमती किरण, 7 वर्षीय बालक लवेश मकवाना, 35 वर्षीय श्री ललित मकवाना, 60 वर्षीय श्रीमती सुमित्रा सोनी, 15 वर्षीय कु.मानवी सोनी, 14 वर्षीय कु.प्रज्ञा सोनी, 45 वर्षीय श्रीमती मनीषा महाडिग, 65 वर्षीय श्रीमती सरला देवड़ा तथा 60 वर्षीय श्रीमती कलाबाई शामिल हैं।
मरीजों से चर्चा करते हुए विधायक श्री पारस जैन ने कहा कि सभी मरीज घर जाकर योग आदि निरन्तर करते रहें एवं पौष्टिक भोजन करें, जिससे कि उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो। विधायक डॉ.मोहन यादव ने कहा कि आरडी गार्डी की व्यवस्थाएं निश्चित रूप से बहुत अच्छी हो गई हैं, यहां के योग्य चिकित्सकों एवं स्टाफ के द्वारा निरन्तर निस्वार्थ भावना से सेवा की जा रही है, इसी कारण यहां से बड़ी संख्या में मरीज अच्छे होकर घर जा रहे हैं। महापौर श्रीमती मीना जोनवाल ने घर जा रही सभी महिलाओं से उनकी कुशलक्षेम पूछी एवं निरन्तर उन्हें स्वास्थ्य की देखभाल करने का आव्हान किया। उल्लेखनीय है कि आरडी गार्डी में चिकित्सा व्यवस्था देख रहे डॉ.हर्ष पस्तोर, डॉ.एसएस सथुआ, डॉ.रवीन्द्र शर्मा व डॉ.मनोज बघेल की भी ताली बजाकर हौसला अफजाई की गई।
आज कुल 24 कोरोना पॉजीटिव मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे
नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर श्री एसएस रावत ने बताया कि आज 12 मई को बड़ी संख्या में कोरोना पॉजीटिव मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। इनमें 16 मरीज आरडी गार्डी से, 4 मरीज पुलिस ट्रेनिंग सेन्टर से एवं 4 मरीज इन्दौर अरबिंदो से ठीक होकर अपने-अपने घर पहुंचे हैं।




1. गौ माता जिस जगह खड़ी रहकर आनंदपूर्वक चैन की सांस लेती है । वहां वास्तु दोष समाप्त हो जाते हैं ।

2. जिस जगह गौ माता खुशी से रभांने लगे उस जगह देवी देवता पुष्प वर्षा करते हैं ।

3. गौ माता के गले में घंटी जरूर बांधे ; गाय के गले में बंधी घंटी बजने से गौ आरती होती है ।

4. जो व्यक्ति गौ माता की सेवा पूजा करता है उस पर आने वाली सभी प्रकार की विपदाओं को गौ माता हर लेती है ।

5. गौ माता के खुर्र में नागदेवता का वास होता है । जहां गौ माता विचरण करती है उस जगह सांप बिच्छू नहीं आते ।

6. गौ माता के गोबर में लक्ष्मी जी का वास होता है ।

7. गौ माता कि एक आंख में सुर्य व दूसरी आंख में चन्द्र देव का वास होता है ।

8. गौ माता के दुध मे सुवर्ण तत्व पाया जाता है जो रोगों की क्षमता को कम करता है।

9. गौ माता की पूंछ में हनुमानजी का वास होता है । किसी व्यक्ति को बुरी  नजर हो जाये तो गौ माता की पूंछ से झाड़ा लगाने से नजर उतर जाती है ।

10. गौ माता की पीठ पर एक उभरा हुआ कुबड़ होता है , उस कुबड़ में सूर्य  केतु नाड़ी होती है । रोजाना सुबह आधा घंटा गौ माता की कुबड़ में हाथ फेरने  से रोगों का नाश होता है ।

11. एक गौ माता को चारा खिलाने से तैंतीस कोटी देवी देवताओं को भोग लग जाता है ।

12. गौ माता के दूध घी मख्खन दही गोबर गोमुत्र से बने पंचगव्य हजारों रोगों की दवा है । इसके सेवन से असाध्य रोग मिट जाते हैं ।

13. जिस व्यक्ति के भाग्य की रेखा सोई हुई हो तो वो व्यक्ति अपनी हथेली  में गुड़ को रखकर गौ माता को जीभ से चटाये गौ माता की जीभ हथेली पर रखे  गुड़ को चाटने से व्यक्ति की सोई हुई भाग्य रेखा खुल जाती है ।

14. गौ माता के चारो चरणों के बीच से निकल कर परिक्रमा करने से इंसान भय मुक्त हो जाता है ।

15. गौ माता के गर्भ से ही महान विद्वान धर्म रक्षक गौ कर्ण जी महाराज पैदा हुए थे।

16. गौ माता की सेवा के लिए ही इस धरा पर देवी देवताओं ने अवतार लिये हैं ।

17. जब गौ माता बछड़े को जन्म देती तब पहला दूध बांझ स्त्री को पिलाने से उनका बांझपन मिट जाता है ।

18. स्वस्थ गौ माता का गौ मूत्र को रोजाना दो तोला सात पट कपड़े में छानकर सेवन करने से सारे रोग मिट जाते हैं ।

19. गौ माता वात्सल्य भरी निगाहों से जिसे भी देखती है उनके ऊपर गौकृपा हो जाती है ।

20. काली गाय की पूजा करने से नौ ग्रह शांत रहते हैं । जो ध्यानपूर्वक  धर्म के साथ गौ पूजन करता है उनको शत्रु दोषों से छुटकारा मिलता है ।

21. गाय एक चलता फिरता मंदिर है । हमारे सनातन धर्म में तैंतीस कोटि देवी  देवता है ,हम रोजाना तैंतीस कोटि देवी देवताओं के मंदिर जा कर उनके दर्शन  नहीं कर सकते पर गौ माता के दर्शन से सभी देवी देवताओं के दर्शन हो जाते  हैं ।

हे मां आप अनंत ! आपके गुण अनंत ! इतना मुझमें सामर्थ्य नहीं कि मैं आपके गुणों का बखान कर सकूं ।

*अधूरा ज्ञान खतरनाक होता है।*

*33 करोड नहीँ 33 कोटी देवी देवता हैँ हिँदू*
*धर्म मेँ।*

कोटि = प्रकार।
*देवभाषा संस्कृत में कोटि के दो अर्थ होते है,*

*कोटि का मतलब प्रकार होता है और एक अर्थ करोड़ भी होता।*

*हिन्दू  धर्म का दुष्प्रचार करने के लिए ये बात उडाई गयी की हिन्दुओ के 33 करोड़  देवी देवता हैं और अब तो कुछ मुर्ख लोग खुद ही गाते फिरते हैं की हमारे 33  करोड़ देवी देवता हैं...*

*कुल 33 प्रकार के देवी देवता हैँ हिँदू धर्म मे 😗

*12 प्रकार हैँ*
*आदित्य , धाता, मित, आर्यमा,*
*शक्रा, वरुण, अँश, भाग, विवास्वान, पूष,*
*सविता, तवास्था, और विष्णु...!*

*8 प्रकार हे 😗
*वासु:, धर, ध्रुव, सोम, अह, अनिल, अनल, प्रत्युष और प्रभाष।*

*11 प्रकार है 😗
*रुद्र: ,हर,बहुरुप, त्रयँबक,*
*अपराजिता, बृषाकापि, शँभू, कपार्दी,*
*रेवात, मृगव्याध, शर्वा, और कपाली।*

*एवँ*
*2 प्रकार हैँ अश्विनी और कुमार।*

*कुल :- 12+8+11+2=33 कोटी*

जय गाय माता की 

 जय श्री कृष्णा




  शासकीय एवं प्राइवेट एजेंसियां इस समय अलग नहीं एक यूनिट  बनकर काम  करें तभी कोरोना से लड़ाई जीत सकेंगे- कलेक्टर

 उज्जैन 11 मई ।संभागायुक्त श्री आनंद कुमार शर्मा  एवं कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने आज मेला कार्यालय में संयुक्त रूप से शहर के निजी नर्सिंग होम  संचालकों  एवम निजी  चिकित्सा विशेषज्ञ   डॉक्टर्स की बैठक लेकर उनसे  कोरोनावायरस से लड़ाई में एकजुट होकर सहयोग करने का आह्वान किया.
     संभागायुक्त  श्री  आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि सभी चिकित्सालय चाहे वह शासकीय हो या निजी मिलकर काम करें। उन्होंने निजी चिकित्सकों एवं नर्सिंग होम संचालकों का आह्वान किया कि यह उनका अपना शहर है। यहां के डॉक्टर न केवल उज्जैन शहर बल्कि आसपास के जिलों के मरीजों को भी देखते रहे हैं ।इस कठिन दौर में उन पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई है ।सभी को मिलकर अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा ।  उन्होंने कहा कि किसी भी मरीज का उपचार करने से नर्सिंग होम में मना नहीं किया जाए ।कोविड-19 के संदिग्ध मरीजों को स्टेबल होने तक संबंधित निजी नर्सिंग होम में उपचार किया जाए तथा अत्यधिक आवश्यकता होने पर ही उन्हें रेड हॉस्पिटल माधव नगर अथवा  आरडी गार्डी हॉस्पिटल में शिफ्ट किया जाए । शिफ्ट करने की अनुशंसा के  लिए जिला प्रशासन द्वारा निजी डाक्टरों की  टीम गठित की गई  है । संभागायुक्त ने कहा है कि निजी नर्सिंग होम में भर्ती कोविड-19 के संदिग्ध पेशेंट की देखभाल गंभीरता से हो यह सुनिश्चित किया जाए तथा रात्रि में भी उनके स्वास्थ्य का परीक्षण  हो  यह  सुनिश्चिर करने के लिए विशेषज्ञों  राउंड लेना  चाहिए ।     
           संभागायुक्त ने कहा है कि आपातकाल में डॉक्टर्स अपना धर्म निभाते हुए  सबसे  पहले   मरीज का उपचार करें ।उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सक अपनी सीमाओं से आगे बढ़कर कार्य करें और शहर को संक्रमण से बचाएं ।संभागायुक्त ने आश्वस्त किया कि निजी नर्सिंग होम में भर्ती गर्भवती माताओं के सैंपल प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण किए जाएंगे ।

        बैठक में कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा निजी चिकित्सकों में से ही एक टीम बनाई है जो  रेफरल  संबंधित  सभी समस्याओं का हल करते हुए संभावित  कोविड 19 पेशेंट्स को रेफर करने  की  अनुशंसा करेगी । कलेक्टर ने कहा कि इस संकट के समय में  सरकारी और निजी चिकित्सक अलग-अलग नहीं है ।सभी एक मशीन के पुर्जे की तरह कार्य करेंगे ।  उन्होंने बताया कि पहले से अब कोरोनावायरस की रिपोर्ट आने में कम समय लग रहा है । 24 से 36 घंटे में ही   रिपोर्ट आ  रही है इससे कोविड 19  मरीजों  की  पहचान आसान हो गई है । कलेक्टर ने सभी नर्सिंग होम संचालकों से कहा कि वे अपने यहां तीन से चार बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार करें जहां पर संदिग्ध कोरोना मरीजों का उपचार किया जाए । इन मरीजो को  स्टेबल करने के बाद ही रेफरल टीम के सदस्य   की  अनुमति प्राप्त होने के बाद रेड हॉस्पिटल माधव नगर अथवा  आरडी  गार्डी   मेडिकल  कॉलेज में शिफ्ट किया जाए। उन्होंने कहा कि रेफरल करने के पहले प्रत्येक मरीज की हिस्ट्री तैयार की जाए जिससे  संबंधित रेड  हॉस्पिटल में उनका इलाज करने में आसानी होगी ।कलेक्टर ने कहा कि यथासंभव रात में किसी भी मरीज को  रेड हॉस्पिटल में  शिफ्ट नहीं किया जाए जब तक की बहुत ज्यादा इमरजेंसी ना हो ।साथ ही उन्होंने कहा कि रेड  हॉस्पिटल में पेशेंट को भेजने के पहले  रेड हॉस्पिटल के प्रभारी से आवश्यक चर्चा कर ली जाए जिससे कि मरीज को भर्ती करने  में  विलंब  न  हो ।


       बैठक में अपर कलेक्टर एवं   नोडल अधिकारी क्षितिज सिंघल ने सभी निजी चिकित्सालयो एवम नर्सिंग होम के  विशेषज्ञों को बताया कि प्रत्येक ग्रीन हॉस्पिटल में बेसिक स्क्रीनिंग की जाना आवश्यक है। ऐसे मरीजों के बुखार, ऑक्सीजन लेवल आदि की जांच कर उन्हें पृथक आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जाना है ।प्रत्येक ग्रीन हॉस्पिटल को एक अलग से तीन से चार बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार करना होगा। जिसमें स्टाफ आदि को पर्याप्त पीपीई  किट  एवं सुरक्षा सामग्री प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में  जिले  में  3 लाइफ सपोर्ट सिस्टम के साथ  एम्बुलेंस  उपलब्ध  है ।उन्होंने कहा कि मरीज को स्टेबल करने के बाद ही रेड हॉस्पिटल में भेजने का प्रोटोकॉल निर्धारित किया गया है इसका अनिवार्य रूप से पालन किया जाए। यह प्रोटोकॉल इसलिए तैयार किया गया है  ताकि  गंभीर मरीजों को शिफ्ट करने के दौरान कोई हानि ना हो।
      बैठक में डॉक्टर विजय गर्ग डॉ  विमल गर्ग , डॉ  घनश्याम शर्मा, डॉ कात्यायन मिश्रा ,डॉ तपन शर्मा, डॉक्टर नीलेश शर्मा, डॉक्टर श्रीपाल देशमुख, डॉक्टर  ब्रजेन्द्र कुमार ,डॉ राहुल तेजनकर डॉक्टर राजेंद्र बंसल, डॉ पीएम कुमावत, डॉ एसएस गुप्ता, डॉक्टर एम अख्तर, डॉ हर्ष मंगल , डॉ  रविन्द्र  श्रीवास्तव,डॉक्टर चिराग देसाई ,डॉक्टर सीवी अब्राहिम, डॉक्टर रवि जैन ,डॉ अमित भार्गव ,  फादर  एंथोनी  ,  फादर  कुरियन ,सहित आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज ,संजीवनी हॉस्पिटल, तेजनकर हॉस्पिटल ,गुरु नानक हॉस्पिटल, ईएसआई हॉस्पिटल ,जेके नर्सिंग होम ,सहर्ष हास्पिटल ,उज्जैन  हार्ट  हॉस्पिटल के संचालक गण मौजूद थे ।

Trending

[random][carousel1 autoplay]

NEWS INDIA 19

{picture#https://lh4.googleusercontent.com/-VoMUBfl84_A/AAAAAAAAAAI/AAAAAAAAAl0/dYNz-ThYfQA/s512-c/photo.jpg} 'News19 India' established in Madhya Pradesh is an 24 hour's Satelite News channel & Hiring Hindi News paper. Its Beginning on August 2018 and its Headquarters are in Indore, Madhya Pradesh. In a very short Time this became India's Most Popular Hindi News Portal & News Paper and Has Consistently Maintained its Reputation.
Blogger द्वारा संचालित.