गजेंद्र सिंह की रिपोर्ट                                                                                                                                                                     मंदसौर- पूर्व की भाजपा सरकार ने सोयाबीन पर 500 रुपए प्रोत्साहन राशि देना तय किया था , इसमें खरीदी का दौर चल भी रहा है , लेकिन अब बीच में सरकार बदल गई , अब सोयाबीन पर मिलने वाले ५०० रुपए मिलेंगे या नहीं या कब मिलेंगे इन सवालों पर असमंजस्य छाया हुआ है , इधर किसान भी इसी उलझन में है , शहर के साथ जिले की मंडियों में इस योजना के तहत किसानों ने बढ़चढक़र सोयाबीन बेची और अभी भी यह दौर जारी है , लेकिन अब मिलने वाले 500 रुपए को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है , 20 अक्टूबर से शुरु हुआ खरीदी का यह दौर १९ जनवरी तक चलेगा
     जिले की 10 मंडियों में बिकी लाखों क्विंटल सोयाबीन
मंदसौर के अलावा जिले में दलोदा , पिपलियामंडी , मल्हारगढ़ , सुवासरा , शामगढ़ , बोलिया , भानपुरा , सीतामऊ , गरोठ में कृषि उपज मंडियों में किसान इस योजना में सोयाबीन बेचने के लिए पहुंच रहे है , अकेले मंदसौर में इस स्कीम में 15 हजार 164 से अधिक किसानों ने २ लाख 32 हजार 56 क्विंटल से अधिक सोयाबीन 500 रुपए प्रोत्साहन राशि के फेर में बिक चुकी है , तो गरोठ में 2 हजार 744 किसानों ने 38 हजार 918 क्विंटल सोयाबीन यहां भी बिक चुकी है , इसी तरह जिले की अन्य ८ मंडियों में भी हजारों किसानों ने लाखों क्विंटल सोयाबीन बेच दी है
कम दाम की भरपाई के लिए शुरु हुई योजना
       भावांतर प्रदेश में वर्ष 2017 जून में हुए किसान आंदोलन के बाद शुरु हुई थी , इसमें उपज के गिरते दामों के बीच सरकार ने किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम देने के लिए भावांतर शुरु की थी , इसमें भाव में आने वाले अंतर की राशि सरकार ने देना तय किया था , इसी में सोयाबीन पर फ्लैट रेट के रुप में 500 रुपए बोनस प्रति क्विंटल पर दिए जाना है , किसान इसमें सोयाबीन बेच तो रहे है , लेकिन उन्हें 500 रुपयों को लेकर आस नहीं है , जिस भाव भी मंडी में सोयाबीन बिक रही है , उसी आधार पर वह माल बेच रहे है

19 जनवरी तक चलेगी खरीदी
         विधानसभा चुनाव से पूर्व भावांतर में सोयाबीन की खरीदी का काम 20 अक्टूबर से शुरु हुआ था , यह 19 जनवरी तक चलेगा , इसमें सरकार ने प्रति क्विंटल पर किसान को 500 रुपए प्रोत्साहन राशि देना तय किया था , लेकिन अब सरकार बदलने के कारण इस पर असमंजस्य छाया हुआ है

विजेन्द्रसिंह ठाकुर
टोंकखुर्द। देवास कलेक्टर महोदय द्वारा सोनकच्छ अनुविभागीय अधिकारी अंकिता जैन व टोंकखुर्द तहसीलदार श्री यादव को 31 दिसम्बर 18 के आदेश अनुसार 27 से 29 दिसम्बर की मध्य रात्रि को शीत लहर से टोंकखुर्द अनुविभाग क्षेत्र  अंतर्गत ओला/ पाला से फसल नुकसानी का सर्वे दल गठित कर दो दिन में जांच मांगी फसलो की क्षति सर्वेक्षण हेतु  राजस्व विभाग एंव कृषि विभाग का सयुंक्त दल बनाकर  आदेश दिया जिसमें ग्राम पंचायत सचिव ओर कृषि विभाग के कर्मचारियों को भी शामिल किए गए जिसके नोडल अधिकारी टोंकखुर्द तहसीलदार शिवकुमार यादव व नायाब तहसीलदार को नियुक्त किया गया जो निर्धारित परिपत्र में जांच सोनकच्छ एसडीएम को भेजेंगे।
देखे 👉🏻आप के गांव हल्का में कोन अधिकारी नियुक्त किये गए है जानकारी अधिकारियों के मोबाईल नम्बर सहित

विजेन्द्रसिंह ठाकुर
टोंकखुर्द। देवास कलेक्टर महोदय द्वारा सोनकच्छ अनुविभागीय अधिकारी अंकिता जैन व टोंकखुर्द तहसीलदार श्री यादव को 31 दिसम्बर 18 के आदेश अनुसार 27 से 29 दिसम्बर की मध्य रात्रि को शीत लहर से टोंकखुर्द अनुविभाग क्षेत्र  अंतर्गत ओला/ पाला से फसल नुकसानी का सर्वे दल गठित कर दो दिन में जांच मांगी फसलो की क्षति सर्वेक्षण हेतु  राजस्व विभाग एंव कृषि विभाग का सयुंक्त दल बनाकर  आदेश दिया जिसमें ग्राम पंचायत सचिव ओर कृषि विभाग के कर्मचारियों को भी शामिल किए गए जिसके नोडल अधिकारी टोंकखुर्द तहसीलदार शिवकुमार यादव व नायाब तहसीलदार को नियुक्त किया गया जो निर्धारित परिपत्र में जांच सोनकच्छ एसडीएम को भेजेंगे।

विजेन्द्रसिंह ठाकुर                                                                                                                                                            बजरंग दल के प्रांत संयोजक महेश आंजना ने टोंकखुर्द प्रखंड के  चौबारा धीरा  खंड में आयोजित धर्मसभा में मुख्य वक्ता के रूप में सम्बोधित करते हुए कहा कि- मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का मंदिर  जन्म भूमि पर मंदिर बनकर ही रहेगा इसके लिए हिंदू समाज वर्षों से प्रतीक्षा कर रहा है उसे अब कोई नहीं रोक पाएगा राम भारत के प्राण पुरूष है; राम भारत की संस्कृति है: राम इस देश के संस्कार है: जन्मभूमि पर मन्दिर का निर्माण करोड़ो जनों की आस्था का विषय है: सरकार अध्यादेश लेकर आये और कानून बनाकर मन्दिर का निर्माण करने का मार्ग प्रशस्त करे:
श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद के द्वारा टोंकखुर्द प्रखंड के चौबारा धीरा  खंड में धार्मिक अनुष्ठान शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया जिसमे हजारो की संख्या में समाजजन उपस्थित रहे धर्मसभा के पश्चात बजरंग दल की शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पूरे नगर को भगवा पताकाओं व भगवा झालरों से दुल्हन की तरह सजाया गया था , कार्यक्रम में संत प्रसून जी महाराज , प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष अनिलजी कासलीवाल प्रांत संयोजक महेशजी आंजना प्रांत सुरक्षा प्रमुख मुकेश जी पाटीदार देवास विहिप जिला मन्त्री महेश मण्डलोई , सह मन्त्री रमेश कोशल,जिला संयोजक धीरेन्द्र आर्य , सह संयोजक संतोष सिंह जाट ,जिला गौरक्षा प्रमुख देवीसिंह पटेल, धर्म प्रसार प्रमुख मोर सिंह पटेल जिला समन्वय मंच प्रमुख कैलाश पाटीदार जिला विशेष संपर्क प्रमुख सुनील कसेरा ,जिला मठ मन्दिर सह संपर्क प्रमुख रामस्वरूप  गालोदिया प्रखंड अध्यक्ष मोहन चौधरी , प्रखंड सह मंत्री  विकास पटेल , महेश भार्गव ,मनीष गहलोत नन्नू पटेल ,दिनेश मंडलोई  शैलेंद्र जोशी  आदी हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Trending

[random][carousel1 autoplay]

NEWS INDIA 19

{picture#https://lh4.googleusercontent.com/-VoMUBfl84_A/AAAAAAAAAAI/AAAAAAAAAl0/dYNz-ThYfQA/s512-c/photo.jpg} 'News19 India' established in Madhya Pradesh is an 24 hour's Satelite News channel & Hiring Hindi News paper. Its Beginning on August 2018 and its Headquarters are in Indore, Madhya Pradesh. In a very short Time this became India's Most Popular Hindi News Portal & News Paper and Has Consistently Maintained its Reputation.
Blogger द्वारा संचालित.