एसीबी की टीम ने रिश्वतखोरों पर जमकर लगा रही है,अंकुश।

संवाददाता-विवेक चौबे

गढ़वा : एसीबी की टीम ने रिश्वतखोरों पर जमकर लगा रही है,अंकुश।बता दें कि कांडी प्रखण्ड के रानाडीह पंचायत में अशोक शर्मा नामक रोजगार सेवक कार्यरत था। एसीबी की टीम ने शुक्रवार को अहले सुबह सिचाई कालोनी से उक्त रिश्वतखोर रोजगार सेवक -अशोक शर्मा को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुक से उसपर 10 हजार रुपये नाजायज राशि का मांग करने का आरोप है। एसीबी की टीम ने उक्त रिश्वतखोर रोजगार सेवक को हिरासत में लेकर डाल्टेनगंज चली गई। जानकारी के अनुसार अशोक शर्मा ने भंडरिया गांव निवासी- ब्रजबिहारी चौधरी से आवास स्वीकृत कराने के नाम पर 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग किया था। मामला 5 हजार रुपये में सेट हुआ था। लाभुक ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग में किया। शिकायत के आलोक में एसीबी की टीम ने मामले की सत्यता की जांच कराई। जांचोपरांत निगरानी विभाग ने टीम गठित कर लाभुक को 5 हजार रुपये देकर उक्त रोजगार सेवक के मोहम्मदगंज स्थित आवास पर भेजा।जैसे ही रोजगार सेवक ने लाभुक से पैसा लिया की एसीबी की टीम ने उसे धर दबोचा। रोजगार सेवक पलामू जिले के मोहम्मदगंज में सिचाई कालोनी में किराए पर कमरा लेकर रहता था। निगरानी द्वारा पकड़े जाने की खबर से सरकारी कर्मियों में दहशत व्याप्त है।                                                                                                                               

10 हजार रुपये नाजायज राशि का मांग करने का आरोप है।