उज्जैन 11 मई। उज्जैन उत्तर विधायक श्री पारस जैन ने सोमवार को आयुष विभाग के तत्वावधान में जीवन अमृत योजना अन्तर्गत त्रिकटु चूर्ण काढ़ा का विभिन्न गलियों में घर-घर जाकर वितरण किया। उल्लेखनीय है कि त्रिकटु चूर्ण काढ़ा कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्ति में तथा व्यक्ति में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक है। त्रिकटु चूर्ण काढ़ा वितरण के दौरान आयुर्वेदिक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.जेपी चौरसिया, अधीक्षक डॉ.ओपी शर्मा एवं डॉ.हेमन्त मालवीय तथा आयुर्वेदिक महाविद्यालय की टीम उपस्थित थी। सभी ने त्रिकटु चूर्ण काढ़ा का वितरण करने में सहयोग प्रदान किया।
महाकाल मन्दिर के कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा अन्नक्षेत्र में 25 तेल के डिब्बे दान में दिये गये

उज्जैन 11 मई। श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित नि:शुल्क अन्नक्षेत्र में कोरोना महामारी के मद्देनजर लॉकडाउन के दौरान भोजन के पैकेट तैयार कर वितरण हेतु संस्थाओं के माध्यम से निर्धन गरीब परिवारों में प्रतिदिन उपलब्ध कराये जा रहे हैं। नि:शुल्क अन्नक्षेत्र से प्रतिदिन लगभग ढाई हजार भोजन पैकेट तैयार कर वितरण किये जा रहे हैं। श्री महाकालेश्वर मन्दिर के कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा आज सोमवार 11 मई को नि:शुल्क अन्नक्षेत्र में 15 लीटर के 25 डिब्बे दान में भेंट किये गये हैं। कर्मचारी कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने उक्त 25 डिब्बे तेल के मन्दिर के सहायक प्रशासक श्री चन्द्रशेखर जोशी को भेंट किये। इस आशय की जानकारी सहायक प्रशासक श्री चन्द्रशेखर जोशी ने दी और बताया कि भोजन निर्माण कर पैकेट तैयार कर गरीबों को वितरण के लिये रक्तनीड, वी केयर एवं अथर्व संस्थाओं के माध्यम से वितरण कराये जा रहे हैं। मन्दिर के कर्मचारियों द्वारा मन्दिर के आसपास एवं नृसिंह घाट क्षेत्र में गरीबों को स्वयं 400 पैकेट भी भोजन के वितरण किये जाते हैं।



उज्जैन 11 मई। सोमवार को मक्सी रोड स्थित पीटीएस से नौ लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से पूर्णत: स्वस्थ होकर अपने-अपने घरों को गये। इस दौरान 65 वर्षीय मो.हुसैन पिता मो.इब्राहिम ने पीटीएस में इलाज के दौरान बिताये गये दिनों का अनुभव साझा करते हुए कहा कि यहां इलाज के दौरान उन्हें घर से ज्यादा अच्छी सुविधाएं मिली हैं। अफसोस सिर्फ इस बात का था कि वे काफी दिनों से अपने बच्चों को देख नहीं पाये थे। आज जब वे कोरोना से जंग जीतकर पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने बच्चों को जब देखेंगे, ये सोचकर ही मो.हुसैन की आंखों से खुशी के आंसू झलक गये। उन्होंने कहा कि वे प्रशासन और स्वास्थ्यकर्मियों का दिल से शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्होंने बिलकुल परिवार के सदस्य की तरह न सिर्फ उनका ख्याल रखा बल्कि कोरोना जैसी बीमारी से लड़ने में उनकी हौसला अफज़ाई भी की।
अपर कलेक्टर श्री अत्येन्द्रसिंह गुर्जर एवं अन्य चिकित्सकों द्वारा मो.हुसैन के साथ ठीक होकर जा रहे अन्य लोगों से भी पीटीएस में उनके अनुभव के बारे में पूछा गया तथा शुभकामनाएं देकर लोगों को अपने घरों के लिये विदा किया। 
एक अन्य तीन वर्षीय बच्ची नूरी फातिमा पिता मो.तारीश ने बिते दिनों पीटीएस में रहकर अपनी मासूमियत से सभी स्वस्थ्यकर्मियों का दिल जीत लिया था। आज जब वह पूरी तरह ठीक होकर अपने घर जा रही थी तो विदा लेते समय स्वास्थ्यकर्मियों के लिये यह एक भावुक पल था जब डॉक्टर द्वारा नूरी फातिमा को प्रमाण-पत्र दिया गया तब उसने बस में बैठते हुए सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को हाथ हिलाकर अभिवादन दिया।
डॉ.महेन्द्रसिंह यादव और अपर कलेक्टर श्री अत्येंद्रसिंह गुर्जर द्वारा ठीक होकर जा रहे लोगों को प्रमाण-पत्र दिये गये तथा उन्हें एहतियात के तौर पर 14 दिन के लिये अपने-अपने घरों में सेल्फ क्वारेंटाईन होने के लिये कहा गया तथा सार्थक एप डाउनलोड करने की हिदायत भी दी गई।
पूर्णत: स्वस्थ होकर सोमवार को पीटीएस से अपने घरों के लिये रवाना हुए लोगों में उक्त दो लोगों के अलावा 26 वर्षीय शाईमा पति इरफान, 60 वर्षीय सबाराबी पति मो.हुसैन, 33 वर्षीय हेमलता गुप्ता पति रविकृष्ण गुप्ता, सचिन गुप्ता पिता कृपादास गुप्ता, परवीन पति तारीश, 48 वर्षीय जुल्फिकार पिता हकीमउद्दीन और 45 वर्षीय जमील कुरैशी पिता फाजिल कुरैशी शामिल थे। इस दौरान डॉ.एएस तोमर, डॉ.दीपक विश्वकर्मा, डॉ.एसके अखंड, डॉ.रोहन कांठेड़, स्वास्थ्यकर्मी श्री एम्बरोज जॉर्ज, श्री अमित यादव, श्री रवि यादव, श्री प्रभाकर दास, मलेरिया निरीक्षक श्री सावन कंडारे, श्री अरविंद सेठिया, डॉ.अरविंद भटनागर, डॉ.एसके कंठ, डॉ.डीपी जाटव एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी तथा सफाईकर्मी मौजूद थे। लोगों को विशेष वाहन से अपने-अपने घरों के लिये रवाना किया गया। स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा ठीक होकर जा रहे लोगों को अच्छे स्वास्थ्य और जीवन की शुभकामनाएं दी गई।



उज्जैन 11  मई  ।  जिला प्रशासन द्वारा  आपातकालीन स्थिति को देखते हुए उज्जैन जिले में दो एडवांस लाइफ सपोर्ट 108 एंबुलेंस उपलब्ध   तैयार  कराई गई हैं।  यह  एम्बुलेंस  बेसिक लाइफ   सपोर्ट   एम्बुलेंस  में   एडवांस  उपकरण  लगाकर  तैयार  की  गई  है । इन  दोनों  एम्बुलेंस  में  वेंटीलेटर, मल्टी पैरामीटर, सक्शन मशीन, थर्मामीटर, बीपी मशीन, ग्लूकोमीटर, ऑक्सी मीटर व नेबुलाइजर मशीन की  सुविधा  उपलब्ध  है ।उक्त  सुविधा  मिलने  से  अब   कोरोना  के  गम्भीर  मरीज जिनको ग्रीन  हॉस्पिटल  से    रेड हॉस्पिटल  में  शिफ्ट  किया  जाना  है  का  जीवन   शिफ्टिंग  के   दौरान  बचाया  जा सकेगा ।

कलेक्टर  श्री  आशीष  सिंह  ने  बताया   कि स्वास्थ्य विभाग में एक एम्बुलेंस एडवांस सपोर्ट सिस्टम के साथ पहले से मौजूद है। अब 3 एडवांस सपोर्ट एम्बुलेंस होने से उज्जैन शहर में  कोरोना  पीड़ित गंभीर मरीजों को लाने ले जाने में सुविधा होगी।इसी के  साथ  10 बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस उज्जैन जिले में पूर्व  से  ही    कार्यरत  है।

Trending

[random][carousel1 autoplay]

NEWS INDIA 19

{picture#https://lh4.googleusercontent.com/-VoMUBfl84_A/AAAAAAAAAAI/AAAAAAAAAl0/dYNz-ThYfQA/s512-c/photo.jpg} 'News19 India' established in Madhya Pradesh is an 24 hour's Satelite News channel & Hiring Hindi News paper. Its Beginning on August 2018 and its Headquarters are in Indore, Madhya Pradesh. In a very short Time this became India's Most Popular Hindi News Portal & News Paper and Has Consistently Maintained its Reputation.
Blogger द्वारा संचालित.